लाइव न्यूज़ :

Amazon की Alexa अब हिंदी में करेगी बात, हर तरह के ऐक्सेंट में पूछ सकते हैं सवाल

By भाषा | Updated: September 18, 2019 17:58 IST

एलेक्सा, अमेजन का एक असिस्टेंट सॉफ्टवेयर है। यह अमेजन के इको ब्लूटूथ स्पीकरों के साथ-साथ बोस, माईबॉक्स, आईबॉल और सिस्का जैसे ब्रांड के उत्पादों में उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्दे एलेक्सा, अमेजन का एक असिस्टेंट सॉफ्टवेयर है। अमेजन ने इसे भारतीय बाजार में 2017 में पेश किया था।

अमेजन एलेक्सा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में भी ‘वॉयस कमांड’ (बोलकर निर्देश देना) देकर अपने पसंदीदा काम कर सकते हैं। एलेक्सा, अमेजन का एक असिस्टेंट सॉफ्टवेयर (निर्देशानुसार काम निपटाने वाला) है।

इसे निर्देश देकर क्रिकेट का स्कोर बताने, समाचार सुनने और गाने सुनने जैसे काम निपटाए जा सकते हैं। अमेजन ने इसे भारतीय बाजार में 2017 में पेश किया था। उस समय यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी और पंजाबी जैसी स्थानीय भाषाओं में गानों, स्थानों और नामों को पहचाने में सक्षम था। लेकिन निर्देश सिर्फ अंग्रेजी में ही दिए जा सकते थे।

कंपनी के उपाध्यक्ष एवं शोध प्रमुख (अलेक्सा एआई) रोहित प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को जानकारी दी कि नए अपडेट के बाद एलेक्सा ग्राहकों के पूर्णतया हिंदी और हिंदी एवं अंग्रेजी (हिंग्लिश) मिश्रित निर्देशों को समझने में सक्षम है। एलेक्सा की प्रतिस्पर्धा एपल के सीरी और गूगल असिस्टेंट के साथ है।

यह अमेजन के इको ब्लूटूथ स्पीकरों के साथ-साथ बोस, माईबॉक्स, आईबॉल और सिस्का जैसे ब्रांड के उत्पादों में उपलब्ध है। प्रसाद ने कहा कि भारत ने हमारी एआई (कृत्रिम मेधा) टीम को अपनी सांस्कृतिक और भाषायी विविधता से चुनौती दी, जिस पर हमने काम किया और यह सुनिश्चित किया कि ग्राहक एलेक्सा के साथ क्षेत्रीय भाषाओं में बातचीत कर सकें। भाषा शरद अजय अजय

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की