लाइव न्यूज़ :

Amazon से 90 प्रतिशत तक की छूट पाने का एक आखिरी मौका, 24 अक्टूबर को लगेगी Great Indian Festival सेल

By भारती द्विवेदी | Updated: October 19, 2018 10:56 IST

Amazon Great Indian Festival sale starts form 24 october (अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल): 24-28 अक्टूबर तक हर रोज Redmi 6A के लिए फ्लैश सेल का आयोजन किया जाएगा। कंपनी रेडमी के लिए ये फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे आयोजित करेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर: फिलहाल देश में फेस्टिव सीजन चल रहा है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए नए-नए ऑफर ला रही हैं। अमेजन ने अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को एक बार फिर से शुरू करने का फैसला किया है। कंपनी ने ऐसा करने का फैसला अपने ग्राहकों के डिमांड पर किया है। अमेजन की ये सेल 24 अक्टूबर की रात 12 बजे से लेकर 28 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। इस दौरान कंपनी स्मार्टफोन्स से लेकर कई अन्य सामानों पर 90 फीसदी तक की छूट देने वाला। 

वहीं 24-28 अक्टूबर तक हर रोज Redmi 6A के लिए फ्लैश सेल का आयोजन किया जाएगा। कंपनी रेडमी के लिए ये फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे आयोजित करेगी। कंपनी की तरफ से दिए प्रेस नोट में बताया गया है कि इस सेल के दौरान ग्राहकों के लिए भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स सबसे कम कीमत उपलब्ध कराए जाएंगे।

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल  को Wave 2 सेल भी कहा जा रहा है। इस सेल के दौरान फैशन प्रोडक्ट्स पर 90 फीसदी के डिस्काउंट के साथ ही 15 फीसदी का अलग से कैशबैक भी दिया जाएगा। वहीं, होम और किचन एप्लायंसेज पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट और 10 फीसद का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा टीवी पर 60 फीसद और बाकी एप्लायंसेज पर 80 फीसद तक का ऑफ मिलेगा।

वहीं अगर आप शॉपिंग के बाद पेमेंट के लिए ICICI और सिटी बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, टीवी, एप्लायंसेज, फैशन, घर के सामानों समेत कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। साथ ही फायर टीवी स्टिक और एको 3rd जेनरेशन जैसे अमेजन प्रोडक्टस पर भी डिस्काउंट उपलब्ध होगा। बेंगलुरु, दिल्ली एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद के ग्राहक प्राइम नाउ ऐप के जरिए मात्र 2 घंटे में अपने सामान की डिलीवरी का लाभ उठा पाएंगे।

टॅग्स :अमेजनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की