लाइव न्यूज़ :

Amazon और Flipkart सेल: शुरू हुआ शॉपिंग मेला, ग्राहकों को मिल रहा है बंपर ऑफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2019 15:00 IST

Amazon Great Indian Festival sale और Flipkart Big Billion Days ऑफर के तहत कपड़ों से लेकर लेटेस्ट मॉडल के मोबाइल फोन, गैजेट्स आदि पर शानदार ऑफर्स मौजूद हैं। अमेजन की वेबसाइट के अनुसार 100 से ज्याद स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है।

Open in App

भारत में नवरात्रि के साथ ही त्योहार का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही 29 अक्टूबर यानी आज से ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम ने सेल का ऐलान किया है। 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस बंपर शॉपिंग फेस्टिवल में ग्राहकों को बंपर छूट दी जा रही है। खासकर सेलफोन्स और गैजेट्स पर कई ऑफर मिल रहे हैं। अमेजन की वेबसाइट के अनुसार 100 से ज्याद स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है। साथ ही ईएमआई और एक्सचेंज की सुविधा भी ग्राहकों के लिए यहां उपलब्ध है।

Amazon Great Indian Festival sale: अमेजन पर गैजेट्स पर छूट

वन प्लस 7T सेलफोन को लेकर पिछले कई दिनों से बात हो रही थी। अब यह ग्राहकों के लिए मौजूद है। इसे आप अमेजन से 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही वन प्लस कंपनी के ई-स्टोर पर भी यह उपलब्ध है। यह फोन वन प्लस 7 का अप्रेडेड वर्जन है। वन प्लस-7 पिछले साल लॉन्च हुआ था। इसके अलावा Amazon Great Indian Festival की बात करें तो वन प्लस 7 आप 29,999, वन प्लस 7 प्रो 44,999 में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को 42,999 रुपये में आप यहां से खरीद सकते हैं। इन सभी के अलावा कई और गैजेट्स पर भारी छूट है। मसलन, 14 दिन की बैटरी बैकअप के साथ आने वाले ऑनर बैंड 4 रनिंग को आप ऐमजॉन सेल में 1,200 रुपये की छूट के बाद 799 रुपये में खरीद सकते हैं। शाओमी Mi 3 स्मार्ट फिटनेस बैंड सेल में ऐमजॉन पर यह 2,350 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। डिस्काउंट के बाद अभी इसकी कीमत 649 रुपये है।

Flipkart Big Billion Days 2019 Sale: यहां भी बंपर छूट

इस सेल में कपड़ों से लेकर लेटेस्ट मॉडल के मोबाइल फोन, गैजेट्स आदि पर शानदार ऑफर्स मौजूद हैं। बिग बिलियन डेज के पहले होम एप्लायंसेज, स्मार्ट डिवाइस, टीवी और अन्य सामानों पर भी बड़ी छूट मिल रही है। वहीं, 30 सितंबर से मोबाइल फोन, टैबलेट, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर ऑफर्स मिलेंगे। बफ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए यह सेल 29 सितंबर को रात 8 बजे शुरू हो जाएगी।

टॅग्स :ऐमजॉन ग्रेट इंडियन सेलफ्लिप्कार्ट बिग बिलियन डेज सेलस्मार्टफोनवनप्लस
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारफ्लिपकार्ट भारत में 2.2 लाख से ज़्यादा रोज़गार के अवसर पैदा करेगा, महिलाओं और LGBTQIA+ एसोसिएट्स की भर्ती में वृद्धि

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए