लाइव न्यूज़ :

Airtel, Vodafone, Jio बेस्ट बजट प्लान, मिलता है कम कीमत में ज्यादा डेटा का फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 30, 2018 14:01 IST

अगर आप बाजार में मौज़ूद सबसे बेस्ट डेटा प्लान के बारे में जानकारी चाहते हैं, जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। हम आपको बता रहे हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन के सबसे बेस्ट बजट डेटा प्रीपेड पैक के बारे में।

Open in App

टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के कदम रखते ही ग्राहको को फ्री डेटा का भरपूर मजा मिलने लगा है। यूजर्स को कम खर्च में ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉल जैसी सुविधाएं मिलने लगी है। जियो की ओर से ग्राहकों को कम कीमत में डेटा मुहैया कराने के बाद से दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Airtel, Vodafone भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर पेश करने लगी है, जिनमें कम कीमत में ज्यादा डेटा प्लान दिया जा रहा है। यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनियां कई कैटेगरी के प्लान जारी कर रही है।

अगर आप बाजार में मौज़ूद सबसे बेस्ट डेटा प्लान के बारे में जानकारी चाहते हैं, जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। हम आपको बता रहे हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन के सबसे बेस्ट बजट डेटा प्रीपेड पैक के बारे में। इन पैक्स में अच्छी स्पीड के साथ इंटरनेट और वॉइस कॉलिंग जैसे ऑफर्स मिलते हैं।

Airtel vs Vodafone vs Jio

Airtel का 149 रुपये वाला पैक 

जियो के प्लान के मुकाबले Airtel ने अपने कई प्लान टक्कर में पेश किए हैं। इन सभी प्लान में यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा डेटा मिलता है। लेकिन अगर बजट प्लान की बात करें तो एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान में यूजर को रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन जैसी सुविधाएं दी जाती है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

Jio का 198 रुपये वाला पैक 

जियो के रीचार्ज पैक की बात करें तो कंपनी का बाजार में 198 रुपये वाला प्लान मौजूद है। प्लान के तहत यूजर्स को रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। Jio के इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस रोज और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

Vodafone का 255 रुपये वाला पैक 

वोडाफोन यूजर के लिए बाजार में 255 रुपये वाला पैक मौजूद है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है। Vodafone के इस प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस हर रोज मिलते हैं।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानजियोरिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोनटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की