लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 3799 रुपये में खरीद सकते हैं Nokia 6.1, साथ में मिल रहें ढेरों ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 26, 2018 14:19 IST

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को घोषणा की है कि नोकिया के प्रीमियम स्‍मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्‍लस और नोकिया 6.1 अब उसके ऑनलाइन स्‍टोर पर उपलब्‍ध हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मई: देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Airtel ने एचएमडी ग्लोबल के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत नोकिया के प्रीमियम स्मार्टफोन Nokia 6.1, Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco को यूजर्स अब एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। नोकिया के इन फोन्स को खरीदने के लिए यूजर्स को सिर्फ 3,699 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा। बता दें कि इस ऑफर का लाभ सिर्फ एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स ही उठा सकते हैं, जिसमें कंपनी यूजर्स को कई ऑफर दे रही है।

Airtel के ऑफर का ऐसे उठाएं लाभ

एयरटेल के इस ऑफर के तहत यूजर्स को फोन की कीमत के मुताबिक, 3,799 से 8,599 रुपये तक डाउन पेमेंट करना होगा।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने जबरदस्त फीचर्स से लैस लॉन्च किए 3 नए Smart TV, कीमत 10,000 रुपये से शुरू

अगर आप नोकिया 6.1 को खरीदना चाहते हैं तो आपको फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट के लिए 3,799 रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपको 12 महीनों तक 1,499 हर महीने EMI का पेमेंट करना होगा। एयरटेल कंपनी इस पूरे महीने EMI पीरियड में अपने यूजर्स को कई शानदार ऑफर देगी। इसके तहत यूजर 30 जीबी तक का डेटा रोल ओवर कर सकेंगे। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल (लोकल+एसटीडी) और रोमिंग वॉयस कॉल और एयरटेल टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलेगा।

वहीं, नोकिया 6.1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट के लिए यूजर्स को 5,799 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा। इसके बाद 12 महीने तक 1,499 रुपये हर महीने के हिसाब से EMI देना होगा। इसके तहत यूजर 30 जीबी तक का डेटा रोल ओवर कर सकेंगे। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल (लोकल+एसटीडी) और रोमिंग वॉयस कॉल और एयरटेल टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलेगा।

अब बात करते हैं Nokia 7 प्लस की, इसके लिए यूजर्स को 5,599 देने होंगे। वहीं, 12 महीने तक 2,099 रुपये हर महीने के हिसाब से EMI देना होगा। इसके तहत यूजर 30 जीबी तक का डेटा रोल ओवर कर सकेंगे। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल (लोकल+एसटीडी) और रोमिंग वॉयस कॉल और एयरटेल टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: जियो ने सैमसंग-नोकिया को पछाड़ा, बनी दुनिया की सबसे ज्यादा फीचर फोन बेचने वाली कंपनी

नोकिया के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको को यूजर 8,599 रुपये का डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इसके लिए 18 महीने तक यूजर्स को 2,799 रुपये हर महीने चुकाने होंगे। इस फोन को खरीदने पर यूजर को 50GB डेटा, एक साल के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप, एयरटेल सिक्योर डिवाइस प्रोटेक्शन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एयरटेल टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

टॅग्स :एयरटेलनोकिआनोकिया 6 2018नोकिया 7 प्लसएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

कारोबारReliance Jio: 5G डाउनलोड स्पीड में नंबर-1, इंदौर में 254.35 Mbps की डाउनलोड स्पीड

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की