लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने फिर बाजी मारी, जनवरी में 69 लाख बढ़ी संख्या, रिलायंस जियो को नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2021 16:50 IST

एयरटेल ने बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है। वहीं इस दौरान रिलायंस जियो के सक्रिय कनेक्शनों की संख्या 34 लाख घट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यह जानकारी दी है।भारती एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 33.6 करोड़ पर पहुंच गई है। भारती और जियो के वीएलआर (सक्रिय) ग्राहकों की संख्या हाल के महीनों में लगभग बराबर थी।

नई दिल्लीः दूरसंचार कंपनी भारतीय एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या में जनवरी में 69 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

इस तरह एयरटेल ने बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है। वहीं इस दौरान रिलायंस जियो के सक्रिय कनेक्शनों की संख्या 34 लाख घट गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यह जानकारी दी है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ट्राई द्वारा जारी जनवरी के उपभोक्ताओं के आंकड़ों के हवाले से कहा है कि इस तरह भारती एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 33.6 करोड़ पर पहुंच गई है। यूबीएस की रिपोर्ट के अनुसार भारती और जियो के वीएलआर (सक्रिय) ग्राहकों की संख्या हाल के महीनों में लगभग बराबर थी।

लेकिन जनवरी में भारती के वीएलआर कनेक्शनों की संख्या 69 लाख बढ़कर 33.6 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं जियो के कनेक्शनों की संख्या 34 लाख घटकर 32.5 करोड़ रह गई। जेएम फाइनेंशियल के नोट में कहा गया है कि इससे पहले दिसंबर में जियो के सक्रिय कनेक्शनों की संख्या 32 लाख बढ़ी थी।

नवंबर में कंपनी के ग्राहकों की संख्या में 54 लाख का इजाफा हुआ था। सक्रिय ग्राहकों की गणना विजिटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) के जरिये की जाती है। यह किसी मोबाइल नेटवर्क पर सक्रिय ग्राहकों के बारे में बताने की प्रणाली है। 

टॅग्स :एयरटेलरिलायंस जियोवोडाफ़ोनआईडियाट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की