लाइव न्यूज़ :

बच्चे का गलत पासवर्ड पिता को पड़ा भारी, 48 साल के लिए लॉक हो गया आईपैड

By रजनीश | Updated: April 10, 2019 18:06 IST

पत्रकार इवान ओस्नोस ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उनके आईपैड स्क्रीन की एक तस्वीर है, साथ ही एक मैसेज लिखा है। इसमें मैसेज लिखकर आ रहा है कि वह 25,536,442 मिनट के बाद डिवाइस खोलने की कोशिश करें।

Open in App

डॉक्टर ही नहीं बल्कि कई अन्य माता-पिता भी आपको ये सलाह देते मिल जाएंगे कि बच्चों को मोबाइल और टैबलेट से दूर रखना चाहिए। अगर आप इन सभी की बात को अनसुना कर प्यार दुलार में बच्चे को मोबाइल और टैब खेलने के लिए देते थे तो इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आप भी अब दुबार बच्चों को मोबाइल, टैब नहीं देंगे।  

इतने के बाद भी आपने दिया तो इसका आपको गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पत्रकार इवान ओस्नोस ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उनके आईपैड(ipad) स्क्रीन की एक तस्वीर है, साथ ही एक मैसेज लिखा है। इसमें मैसेज लिखकर आ रहा है कि वह 25,536,442 मिनट के बाद डिवाइस खोलने की कोशिश करें। टैब में दिया गया समय यह समय करीब 48 साल के बराबर है। साल के हिसाब से देखें तो लगभग यह डिवाइस 2067 में खुलेगा।

इवान के तीन साल के बेटे ने गलती से बार-बार गलत पासवर्ड टाइप किया, जिसके बाद यह लगभग 48 साल तक के लिए लॉक हो गया है। अब टैब (tab) को खोलने के लिए उन्हें आधी सदी का इंतजार करना होगा।इवान ने ट्वीट कर फॉलोअर्स से पूछा कि इस डिवाइस को कैसे अनलॉक किया जाए? इस पर जल्द ही लोगों ने उन्हें कई तरीके बताए तो कुछ ने मौज भी ले लिया...

एक यूजर ने लिखा- अगली बार बस बच्चे को पासकोड दें। एक अन्य ने लिखा- मैं तो इतने साल इंतजार करूंगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा- टाइम ट्रैवल ही आपकी मदद कर सकता है।

खुद को एपल सर्टिफाइड बताने वाले एक यूजर ने इवान को बताया कि एपल के वह कभी दोबारा इस डिवाइस का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

वहीं एपल का कहना है कि जब कोई यूजर कई बार गलत पासकोड डालता है, तो डिवाइस लॉक हो जाती है और एक मैसेज आता है कि डिवाइस डिसएबल हो गई है। इसके लिए टैब को रिस्टोर करना होगा। ऐसे में अगर उसका बैकअप नहीं लिया गया है तो उसका सारा डेटा डिलीट हो जाएगा।

यदि डाटा का बैकअप ले लिया गया है, तो एपल यूजर्स को सलाह देता है कि वे अपनी डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करें और आई-ट्यून्स खोलें और फिर इसे री-स्टोर करने का विकल्प चुनें। एक बार ऐसा हो जाने के बाद यूजर अपनी डिवाइस को सेट-अप कर सकता है और उसे दोबारा इस्तेमाल कर सकता है।

टॅग्स :एप्पलटैबलेट्समोबाइलआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की