लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन से जुड़ी ऐसी 8 झूठी बातें जिसे आप आज तक मानते हैं सच, जानें पूरी डिटेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 25, 2018 08:04 IST

आपने कई बार सुना होगा कि रातभर फोन को चार्ज पर लगाकर नहीं सोना चाहिए इससे फोन की बैटरी पर असर पड़ता है। आज आपको ऐसी ही सुनी हुई अफवाहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आप आज तक सच मानते हुए आ रहे हैं...

Open in App

मौजूदा समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का खास हिस्सा बन चुका है। भले ही आपको स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए कितना समय हो गया हो लेकिन हर रोज आपको स्मार्टफोन से जुड़ी एक नई जानकारी मिलती है। इसे आप मिथ कह लें या सच लेकिन ऐसी कई बातें है जिन पर यूजर आखें बंद करके यकीन कर लेते हैं। जैसे कि आपने कई बार सुना होगा कि रातभर फोन को चार्ज पर लगाकर नहीं सोना चाहिए इससे फोन की बैटरी पर असर पड़ता है। आज आपको ऐसी ही सुनी हुई अफवाहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आप आज तक सच मानते हुए आ रहे हैं...

बैटरी

smartphone-battery

बता दें इस तरह की बातें सिर्फ अफवाएं है कि बैटरी को जब चार्ज करो जब तक फुल न हो जाए। नए फोन को यूज़ करने से पहले उसकी बैटरी फुल चार्ज करो या फिर ज्यादा एमएएच की बैटरी अच्छी होती है।

ब्राइटनेस

आजकल सभी स्मार्टफोन में ऑटो ब्राइटनेस का ऑप्शन होता है लेकिन कई लोगों का मानना यह है कि ऐसा करने से फोन की बैटरी जल्द खत्म होती हैं, जबकि ऑटो ब्राइटनेस का मतलब यह है कि जब आप धूप में होंगे तो ब्राइटनेस खुद तेज हो जाती हैं लेकिन अगर आप नॉर्मल जगह पर है इसकी ब्राइटनेस खुद कम हो जाती है।

रातभर की चार्जिंग

अक्सर आपने सुना होगा कि रातभर फोन चार्ज करने से फोन की बैटरी खराब हो जाती है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि फुल चार्ज हो जाने पर चार्जर करंट नहीं लेता है।

स्मार्टफोन का कैमरा

ऐसा बिलकुल नहीं कि जिस फोन का कैमरा ज्यादा मेगापिक्सल का होगा उतनी ही तस्वीर अच्छी आएगी। जबकि सच्चाई यह है कि बेहतर तस्वीर के लिए मेगापिक्सल के साथ-साथ अपर्चर जैसी चीजें भी जिम्मेवार होती हैं।

थर्ड पार्टी ऐप

Mobile App

कई लोग यह सोचने लगते है कि थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने से फोन में वायरस आते हैं। जबकि यह बात पूरी तरह सच नहीं है क्योंकि अगर आप प्लेस्टोर से भी ऐप डाउनलोड करते है तो उसके साथ भी मैलवेयर आ जाते हैं।

बैकग्राउंड ऐप

ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि फोन के बैकग्राउंड में चल रहे ऐप को बंद करने से बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती और फोन भी हैंग नहीं होता है लेकिन यह बात सच नहीं। बैकग्राउंड में अगर कोई ऐप खुली हुई तो उसे दोबारा ओपन करने पर वह जल्दी खुलती है और फोन में हैंग भी नहीं आती।

चार्जर

अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि दूसरे चार्जर से फोन को कभी चार्ज नहीं करना चाहिए ऐसा करने से फोन का चार्जिंग जैक खराब हो जाता है, जबकि यह बात सच नहीं है। आप किसी भी फोन के चार्जर से फोन चार्ज कर सकते हैं बस इस बात का ध्यान रखें कि उस चार्जर की क्षमता आपकी कंपनी के फोन के चार्जर के बराबर हो।

मोबाइल सिग्नल

जब कॉल पर बात करते-करते अचानक से आवाज न आएं या कॉल कट हो जाए तो आप सबसे पहले अपने फोन के सिग्नल चेक करते हैं। बता दें भले ही फोन में सिग्नल पूरे आ रहे हैं लेकिन असल में सच्चाई यह है कि सिग्नल की क्वालिटी डेसीबल पर निर्भर करती है।

टॅग्स :स्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्समोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की