लाइव न्यूज़ :

काम से निकाले जाने के बाद 63 फीसदी टेक कर्मचारियों ने खोला खुद का नया बिजनेस: सर्वे

By आजाद खान | Updated: March 7, 2023 09:32 IST

ऐसे में चौंकाने वाली बात यह है कि जिन पूर्व टेक कर्मचारियों ने नया बिजनेस शुरू किया है, उनकी आय में सालाना औसतन 13 हजार डॉलर की वृद्धि भी दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ महीनों से चल रहे टेक कर्मचारियों की छंटनी को लेकर एक खबर सामने आई है। एक सर्वे में काम से निकाले जाने वाले इन कर्मचारियों द्वारा नया बिजनेस शुरू करने की बात सामने आई है। यही नहीं पर्व कर्मचारी ऐसा कर अपनी पुराने मालिक व कंपनी को भी टक्कर देने की बात कह रहे है।

Tech News: पिछले कई महीनों से चल रही छंटनी के कारण बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों से निकाले गए कर्मचारियों को लेकर एक नया सर्वे सामने आया है। सर्वे के अनुसार, निकाले गए कर्मचारियों में से 63 फीसदी कर्मचारी ऐसे है जो काम से निकाले जाने के बाद खुद का बिजनेस शुरू किया है। 

यह सर्वे एक सर्वेक्षण द्वारा किया गया है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए है। आपको बता दें कि केवल टेक ही नहीं बल्कि कई और सेक्टर में भी छंटनी हुई है और कई कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को काम से निकाले जाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

क्या हुआ है खुलासा

फाइनेंसर क्लेरिफाई कैपिटल के एक सर्वेक्षण के अनुसार, एक सर्वे में यह पता चला है कि बड़ी-बड़ी कंपनियों से निकाले गए 63 फीसदी कर्मचारियों ने खुद का बिजनेस शुरू किया है। सर्वे में यह भी बताया गया है कि उन लोगों ने अपना ये बिजनेस इसलिए शुरू किया है ताकि वे अपने पूर्व मालिक व कंपनी को बाजार में टक्कर दे सके। 

यह ही नहीं सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि इन पूर्व कर्मचारियों द्वारा यह कदम उस वक्त उठाया गया है जिस वक्त काम से निकाले गए हर चार में से एक कर्मचारी अभी भी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में इस तरीके के टेक के पूर्व कर्मचारियों द्वारा नया बिजनेस शुरु करने पर उनके आय में सालाना औसतन 13 हजार डॉलर की वृद्धि भी दर्ज की है।

कंपनी ने निकाले जाने के 6 महीने के भीतर ही खोला अपना बिजनेस

सर्वे में यह भी दावा किया गया है कि जिन कर्मचारियों को कंपनी द्वारा निकाला गया है उन लोगों ने छह महीने के भीतर ही अपनी कंपनी खोली है। ऐसे में कंपनी द्वारा अचानक निकाले जाने के बाद ये कार्मचारी अपने फर्म में पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे है, ऐसा सर्वे में खुलासा हुआ है। 

केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी रहने वाले टेक कर्मचारियों के बीच छंटनी को लेकर काफी डर है। ऐसे में वहां काम कर रहे भारतीयों को छंटनी के बाद उन्हें यह डर सता रहा है कि अगर 60 दिन के भीतर दूसरी नौकरी नहीं ढूंढ़ लेते है तो उन्हें यूएस से निकाला जा सकता है। ऐसे में इन भारतीयों द्वारा वहां पर कोई भी बिजनेस शुरू करना काफी अच्छा विकल्प माना जा रहा है ताकि वह देश से न निकाले जाए।   

टॅग्स :टेक्नोनौकरीInformation Technology
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की