लाइव न्यूज़ :

5G auction: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 88,078 करोड़ के साथ लगाई सबसे ऊँची बोली

By रुस्तम राणा | Updated: August 1, 2022 20:05 IST

केंद्रीय मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नीलामी 40 राउंड में 1.50 लाख करोड़ से अधिक की कुल बोलियों के साथ समाप्त हो चुकी है। 10 बैंड में पेश किए गए 72,098 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम में से 51,236 मेगाहर्ट्ज या 71 फीसदी बेचा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीलामी 40 राउंड में 1.50 लाख करोड़ से अधिक की कुल बोलियों के साथ समाप्त हुईअडानी समूह ने 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 212 करोड़ रुपये की बोली लगाई थीवोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 18,784 करोड़ रुपये में स्पेक्ट्रम खरीदा

मुंबई: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 88,078 करोड़ रुपये की बोली के साथ शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभरी है, जबकि अडानी समूह की बोली 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 212 करोड़ रुपये थी। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीटीआई के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नीलामी 40 राउंड में 1.50 लाख करोड़ से अधिक की कुल बोलियों के साथ समाप्त हो चुकी है। 10 बैंड में पेश किए गए 72,098 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम में से 51,236 मेगाहर्ट्ज या 71 फीसदी बेचा गया है। नीलामी ने 26 जुलाई को पहले दिन ₹ 1.45 लाख करोड़ की बोलियां हासिल कीं, जबकि इसके बाद के दिनों में कुछ सर्किलों में केवल मामूली वृद्धिशील मांग देखी गई।

रिलायंस जियो ने कई बैंडों में स्पेक्ट्रम हासिल किया, जिसमें प्रतिष्ठित 700 मेगाहर्ट्ज बैंड शामिल है जो 6-10 किमी सिग्नल रेंज प्रदान कर सकता है और देश के सभी 22 सर्किलों में 5 जी के लिए एक अच्छा आधार बनाता है। यदि 700 मेगाहर्ट्ज का उपयोग किया जाए तो एक टॉवर अधिक क्षेत्र को कवर कर सकता है।

अडानी समूह ने 26GHz बैंड में स्पेक्ट्रम खरीदा, जो सार्वजनिक नेटवर्क के लिए नहीं है। वहीं टेलीकॉम टाइकून सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपये में विभिन्न बैंडों में 19,867 मेगाहर्ट्ज एयरवेव खरीदी। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 18,784 करोड़ रुपये में स्पेक्ट्रम खरीदा। 

वैष्णव ने कहा कि कुल मिलाकर, 150,173 करोड़ बोलियां प्राप्त हुईं। सरकार ने कहा, पहले साल में स्पेक्ट्रम के लिए ₹13,365 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 5जी सेवाओं को अक्टूबर तक लॉन्च किया जा सकता है।

टॅग्स :रिलायंस जियोमुकेश अंबानी5जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की