लाइव न्यूज़ :

5G Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी, दो दिन में इतने लाख करोड़ की कमाई, अंबानी, मित्तल और अडाणी दौड़ में, जानें मंत्री वैष्णव ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 19:48 IST

5G Auction: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दूसरे दिन की नीलामी समाप्त हो गयी है और यह बृहस्पतिवार को जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को पांच दौर की नीलामी में रेडियो तरंगों की अतिरिक्त मांग आई।नौवें दौर की बोली की समाप्ति पर 1,49,454 करोड़ रुपये की बोलियां आईं।कंपनी प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का चयन कर सकती है।

नई दिल्लीः देश में पांचवीं पीढ़ी (5जी) के स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिये बुधवार को दूसरे दिन 1.49 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं। बिक्री बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। मुकेश अंबानी, सुनील भारती मित्तल और गौतम अडाणी की कंपनियों के साथ-साथ वोडाफोन आइडिया ने बोली के पहले दिन मंगलवार को 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोली लगायी थी।

बुधवार को पांच दौर की नीलामी में रेडियो तरंगों की अतिरिक्त मांग आई। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दूसरे दिन की नीलामी समाप्त हो गयी है और यह बृहस्पतिवार को जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘नीलामी में बोली में रखे गये सभी बैंड के लिये अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली...नौवें दौर की बोली की समाप्ति पर 1,49,454 करोड़ रुपये की बोलियां आईं।’’

विश्लेषकों ने कहा कि बोली में शामिल कंपनियों में अंबानी की रिलायंस जियो सबसे आक्रमक तरीके से बोली लगा सकती है। मंत्री ने कहा कि सभी बैंड के स्पेक्ट्रम की अच्छी मांग देखने को मिल रही है। हालांकि अभी बोलियों के ब्योरे की घोषणा नहीं हुई है, पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि उसके विश्लेषण के अनुसार जियो सबसे अधिक 80,100 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम के लिये बोली लगा सकती है। कंपनी प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का चयन कर सकती है।

भारती एयरटेल 1800 मेगाहर्ट्ज और 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में संभवत: 45,000 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम के लिये बोली लगा सकती है। यह उम्मीद से 20 प्रतिशत अधिक है। वोडाफोन आइडिया लि. 18,400 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम तथा अडाणी डाटा नेटवर्क्स पूरे देश में 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिये बोली लगा सकती है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि अडाणी ने दिल्ली और कोलकाता को छोड़कर 20 सर्किल में 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिये बोली लगायी है। कंपनी की कुल स्पेक्ट्रम खरीद 900 करोड़ रुपये मूल्य की 3350 मेगाहर्ट्ज हो सकती है। हमारा अनुमान अस्थायी है क्योंकि आंकड़ा अभी अडाणी की पूरी खरीद को नहीं बता रहा। हमारा मानना है कि उसे गुजरात को छोड़कर सभी सर्किल के लिये 200 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदने चाहिए। गुजरात में उसने 400 मेगाहर्ट्ज खरीदा होगा।’’ 

टॅग्स :5जी नेटवर्कAshwini Vaishnavमुकेश अंबानीगौतम अडानीसुनील भारती मित्तलएयरटेलजियोवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की