लाइव न्यूज़ :

अगर बजट है 6000 रुपये से कम तो ये हैं बेस्ट 5 स्मार्टफोन की लिस्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 23, 2018 07:53 IST

हम आपको 5 ऐसे ब्रांडेड स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 6,000 रुपये से कम है। इस लिस्ट में शाओमी और सैमसंग जैसे फोन शामिल हैं।

Open in App

स्मार्टफोन बाजार में कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत तक के स्मार्टफोन बिक्री के लिए मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में उनकी कीमत के हिसाब से फीचर्स दिए होते हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन को चुनना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी कम कीमत में शानदार 4G फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत ही काम की है।

इस खबर में हम आपको 5 ऐसे ब्रांडेड स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 6,000 रुपये से कम है। इस लिस्ट में शाओमी और सैमसंग जैसे फोन शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन फोन के बारें में।

Samsung Galaxy J3 Primeकीमत- 4,490 रुपये

इसमें 5.0 इंच की डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट, क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और 2600mAh की बैटरी है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

इसे भी पढ़ें: Honor 7A व Honor 7C भारत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरे और फुल व्यू डिस्प्ले है खासियत

10.or Dकीमत- 4,999 रुपये (2 जीबी रैम)             5,999 रुपये (3 जीबी रैम)

इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन को मात्र 0.2 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। यह 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

LG K7iकीमत: 5,990 रुपये

इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले, 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी है।

Moto Cकीमत- 5,999 रुपये

इसमें 5 इंच की डिस्प्ले, 1.1GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6580M प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और एंड्रॉयड नॉगट 7.0 है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। फोन में 2,350mAh की बैटरी है। फोन 4जी वीओएलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: iOS और Android Beta पर Whatsapp ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर लीक, इस तरह करेगा काम

Xiaomi Redmi 5Aकीमत- 5,999 रुपये (2 जीबी रैम)

इस लिस्ट में पहला नाम शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 5ए का है। शाओमी Redmi 5A में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है।

टॅग्स :स्मार्टफोनशिओमीसैमसंगमोटोरोलाएंड्रॉयडमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की