लाइव न्यूज़ :

जब पति के अंतिम संस्कार में पांच दिन के नवजात को लेकर पहुंची मेजर, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

By भारती द्विवेदी | Updated: February 23, 2018 19:10 IST

15 फरवरी को असम के माजुली आइसलैंड में भारतीय सेना का माइक्रोलाइट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें सवार दोनों ही पायलटों की मौत हो गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरी: सोशल मीडिया में महिला ऑर्मी ऑफिसर कुमुद डोगरा की फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मेजर कुमुद अपनी आर्मी यूनिफॉर्म में दिख रही हैं। साथ ही गोद में उन्होंने अपने पांच दिन के नवजात को ले रखा है। कुमुद अपनी बच्ची को गोद में लेकर किसी इवेंट में नहीं शामिल हुई हैं बल्कि वो अपने पति के अंतिम संस्कार में पहुंची हैं।

15 फरवरी को असम के माजुली आइसलैंड में भारतीय सेना का माइक्रोलाइट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें सवार दोनों ही पायलटों की मौत हो गई थी। मरने वाले दोनों पायलटों का नाम विंग कमांडर जयपाल जेम्स और विंग कमांडर दुष्यंत वत्स है। विंग कमांडर दुष्यंत वत्स मेजर कुमुद डोगरा के पति थे। हेलीकॉप्टर ने असम के जोरहट्ट से उड़ान भरी थी और उसे सामान लेकर अरूणाचल प्रदेश पहुंचना था। लेकिन उससे पहले ही माजुली आइसलैंड में ये हादसा हो गया। मेजर कुमुद की इस साहस को तारीफ करते हुए इंडियन डिफेंस नाम के पेज से तस्वीरें पोस्ट की गई है। जिसके बाद से लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा

ट्विटर यूजर्स पारूल माथुर लिखती हैं कि मेजर कुमुद को देख कर उन्हें एक ही समय पर दुख और साहस दोनों का एहसास हो रहा है।

श्वेता मेजर कुमुद की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी हिम्मत को सलाम करती हैं।

फारूक अहमद लिखते हैं कि इस फोटो ने लाखों लोगों का दिल तोड़ा है साथ ही इस तस्वीर को अरबों की तरफ से सलाम है। एक साधारण भारतीय होने के नात में सिर्फ शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। जय हिंद।

मेजर कुमुद डोगरा सच में हर भारतीय की तरफ से सैल्यूट की हकदार है। किसी अपने के जाने के बाद जहां परिवार वालों के पास संभालने के मौका नहीं होता है। वहीं एक ऑर्मी ऑफिसर होने के नाते मेजर कुमुद ने ना सिर्फ साहस दिखाया है बल्कि हम सबको ये भी एहसास कराया है कि जब बात देश की हो तो फैमिली को लेकर आपकी जिम्मेदारी सेकेंड्री हो जाती है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनाविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

झंड अधिक खबरें

झंडAge Of Consent: यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र 18 वर्ष में कोई बदलाव नहीं करने की सिफारिश, विधि आयोग ने केंद्र को कहा

झंड'अम्फान' से निपटने के लिए पीएम की इमरजेंसी मीटिंग, फंसे लोगों के रेस्क्यू प्लान पर चर्चा

झंडहिमा दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा- पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों पर पत्थर फेंकने से दुखी हूं

झंडमोदी की मिमिक्री: जन्मदिन पर 125 करोड़ देशवासियों को आया बुलाया!

झंडFriendship Day Funny Video: दोस्ती तो सब करते हैं, लेकिन यूपी वालों की बात ही अलग है