लाइव न्यूज़ :

पूजा-पाठ के दौरान क्यों बजाया जाता है शंख, इन बीमारियों से मिलती है मुक्ति

By धीरज पाल | Updated: April 6, 2018 12:42 IST

शास्त्रों के अनुसार शंख को कभी भी पूजा घर में नहीं रखना चाहिए बल्कि पूजा स्थल के पास तिपाए पर रखना चाहिए।

Open in App

अक्सर आपने देखा होगा कि मंदिरों में या घर पर भी पूजा-पाठ के बाद शंख बजाकर पूजा को सम्पूर्ण किया जाता है। कभी कभार पूजा-पाठ के बीच में या अंत में शंखनाद का अह्वान किया जाता है। इतना ही नहीं, आपने हिंदू ग्रंथों में पढ़ा या हिन्दू इतिहास को दर्शाती फिल्मों में देखा होगा कि युद्ध आरंभ से पहले भी शंख बजाया जाता था। लेकिन क्या कभी आपने ऐसा करने के पीछे के कारण को जाना है? क्या जानते हैं कि शंख बजाने का महत्व क्या है?

क्यों महत्वपूर्ण है शंख

धार्मिक कार्यों के दौरान शंख की ध्वनि उत्पन्न करना हिंदू धर्म की एक बड़ी और महत्वपूर्ण विशेषता है। सदियों से प्रचलित इस धार्मिक विधि को पूजा-पाठ और रीति-रिवाजों के दौरान निश्चित रूप से अपनाया जाता है। इतना ही नहीं यह धार्मिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक होता है और यह हमारी सेहत को भी लाभ पहुंचता है। शंख की उत्पत्ति जल से मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जल से निकले 14 रत्नों में शंख भी शामिल है। शंख ध्वनि को पुराणों में कल्याणकारी और विजयनाद बताया गया है।

शंख बजाने और रखने से पहले जान लें ये बातें

विभिन्न धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शंख को पूजाघर में नहीं रखना चाहिए बल्कि पूजाघर स्थल के पास तिपाए पर रखना चाहिए। पूजा के समय शंख को अंदर-बाहर से पीले रंग के कपड़े से साफ करना चाहिए।  पूजा के समय शंख का भी तिलक करना चाहिए और पुष्प चढ़ाने चाहिए।  शंख पर कभी भी अक्षत नहीं चढ़ाए जाते। पूजा करते वक्त शंख को इस तरह रखें कि उसका मुख आपकी तरफ होना चाहिए। पूजा के बाद शंख को साफ करके ही रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जानें कैसे पहुंचा शिव के सिर पर अर्द्धचंद्र, जुड़ी है ये पौराणिक कथा

शंख बजाने से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

शंख में गंधक, फास्फोरस और कैल्शियम होते हैं। इसमें रखा हुआ जल रोगाणु रहित हो जाता है। इस जल का सेवन स्वास्थ्य बढ़ाता है। शंख बजाने से बोलने संबंधी दिक्कतें जैसे अशुद्ध उच्चारण और हकलाने की समस्या दूर होती है।शंख बजाने के दौरान कुंभक प्राणायाम की प्रक्रिया होती है, जो हमारे तंत्रिकातंत्र को ऐक्टिव करती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि शंख के प्रभाव से सूर्य की हानिकारक किरणें बाधित होती हैं। इसलिए सुबह-शाम पूजा में शंख बजाने का विशेष महत्व है। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग