लाइव न्यूज़ :

दिवाली 2018: जानिए क्यों दिवाली और धनतेरस पर खरीदा जाता है सोना, खरीदारी से पहले ध्यान दें ये बातें

By मेघना वर्मा | Updated: November 1, 2018 16:23 IST

why do we buy gold and silver on Dhanteras & Diwali:बहुत से लोग दिवाली के समय सोना लेते तो हैं मगर बाद में उन्हें पता चलता है कि वह सोना नकली है। इसलिए कोशिश करें कि विश्वसनीय दुकान से जांच-परख कर ही सही सोना खरीदे।

Open in App

देशभर में इस बार दिवाली का त्योहार 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भारत में हर त्योहार कि अपनी एक अलग मान्यता होती है। दिवाली से पहले पड़ने वाले धनतेरस की भी अपनी अलग मान्यता है। धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो धनतेरस के ही दिन भगवान धनवंतरी प्रकट हुई थी। यही कारण है कि धनतेरस के दिन घर में किसी धातु की वस्तु का लाना शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन ज्यादातर लोग सोना खरीदते हैं। मगर क्या आप बता सकते हैं कि धनतेरस पर सबसे अधिक सोना क्यों खरीदा जाता है? आइए हम बताते हैं आपको

मां लक्ष्मी का होता है प्रारूप

धनतेरस के दिन लोग सबसे ज्यादा सोने का सिक्का या सोने से बनी हुई चीजें खरीदते हैं। शास्त्रों में पीले रंग को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि सोने का सिक्का घर में लाने से देवी लक्ष्मी का आगमन भी होता है। इसलिए धनतेरस पर ज्यादातर लोग सोने का सिक्का खरीदते हैं।

गुड लक को होता है प्रतीक

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानि कि तेरहवें दिन मतलब दिवाली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है।धनतेरस पर सोना इसलिए भी खरीदा जाता है क्योंकि ऐसा करना गुड लक माना गया है। मान्यता है कि सोने का सिक्का खरीदने से घर में समृद्धि  आती है।

दिवाली पर सोनी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली पर सोना खरीदते समय कुछ महत्वत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप जब भी बाजार सोना खरीदने जाएं तो इन बात का ध्यान जरूर दें...

भाव की कर लें जांच

सोने को खरीदने से पहले उसके कीमत को जरूर जांच लें। सोने के दाम दिन में घटते-बढ़ते रहते हैं तो आप उसी समय खरीदें जब सोने का दाम कम हो। आप सोने का रेट ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। साथ ही ब्रांडेड कंपनियों की साइट पर जाकर भी आप सोने का दाम चेक कर सकते हैं। 

ना पड़े नकली सोने की झांसे में

बहुत से लोग दिवाली के समय सोना लेते तो हैं मगर बाद में उन्हें पता चलता है कि वह सोना नकली है। इसलिए कोशिश करें कि विश्वसनीय दुकान से जांच-परख कर ही सही सोना खरीदे। किसी फॉर्ड के चक्कर मे ना पड़े। 

जरूरत के हिसाब से खरीदे सोना

आज भी देश में लोग सोने को एक अच्छा इंवेस्टमेंट मानते हैं। यही कारण है कि दिवाली के बहाने वह ज्यादा से ज्यादा सोना खरीद लेना चाहते हैं। मगर ध्यान रखे कि ज्यादा सोना खरीदना आपके लिए घाटे का सौदा भी हो सकता है। जितनी जरूरत हो उस हिसाब से ही सोना खरीदें। 

टॅग्स :दिवालीपूजा पाठधनतेरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग