लाइव न्यूज़ :

कलियुग के अंत को लेकर विष्णु पुराण में लिखी हैं ये 10 बातें, जल प्रलय से पहले इस 1 चीज से होगा विनाश

By मेघना वर्मा | Updated: May 28, 2020 08:49 IST

जब-जब धरती पर पापियों का राज बढ़ा भगवान विष्णु ने अवतार लिया और लोगों को बचाने धरती पर आए। बताया जाता है कि जिस समय कलियुग अपने चरम पर होगा विष्णु भगवान कल्कि का अवतारण लेकर धरती पर प्रकट होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकलियुग के चरम पर जिनके पास थोड़ा सा भी धन होगा वे घमंडी हो जाएंगे। स्त्रियों के विषय में कहा गया है कि वो अपने केश से बहुत ज्यादा मोह करने लगेंगी।

आज (28 मई) गुरुवार का दिन है। हिन्दू धर्म के अनुसार आज का दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा और अराधना करते हैं। भगवान विष्णु धरती के पालनहार कहे जाते हैं। उनसे जुड़े ग्रंथ विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के कई प्रसंग पढ़ने को मिलते हैं। विष्णु पुराण में ही भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का भी जिक्र मिलता है। 

जब-जब धरती पर पापियों का राज बढ़ा भगवान विष्णु ने अवतार लिया और लोगों को बचाने धरती पर आए। बताया जाता है कि जिस समय कलियुग अपने चरम पर होगा विष्णु भगवान कल्कि का अवतारण लेकर धरती पर प्रकट होंगे। कलियुग से जुड़ी कई बातों का जिक्र विष्णु पुराण में सुनने को मिलता है। आइए आपको बताते हैं विष्णु पुराण में कलियुग के विषय में क्या भविष्यवाणियां की गई हैं-

1. पुराणों की मानें तो कलियुग के चरम पर में जिसके मुंह से जो भी निकलेगा उसे शास्त्रल समझा जाएगा। लोग भूत-प्रेत को देवता मानने लगेंगे। उनकी ही पूजा-अर्चना करेंगे। अधर्मी पाखंड रचाकर साधु-संत कहलाएंगे। 

2. कलियुग के चरम पर जिनके पास थोड़ा सा भी धन होगा वे घमंडी हो जाएंगे। धनवान व्यक्ति पूजनीय हो जाएगा और किसी गुण का कोई मोल नहीं रहेगा। मात्र पैसों से इंसान को पूजा जाएगा। 

3. इंसान अपने सारे पैसों को अपने घर की साज-सज्जा और निर्माण में खर्च करेगा। पुराणों में लिखा है कि इंसान एक मकान के पीछे अपनी सारी जमा पुंजी लगा देगा। 

4. स्त्रियों के विषय में कहा गया है कि वो अपने केश से बहुत ज्यादा मोह करने लगेंगी। स्त्रियों के सारे धन उनके केशों की साज-सज्जा में जाएंगे। 

5. कलियुग के अंत में अकाल भी पड़ेगा। किसान इतने परेशान हो जाएंगे कि वो आत्महत्या करने लगेंगे। इस अनावृष्टि के कारण होने वाली आत्महत्या बढ़ती ही जाएगी। 

6. कलियुग में लोग खान-पान को सिर्फ जरूरत समझेंगे। पेट भरने के लिए बस कुछ भी खा लिया करेंगे। बिना भगवान को भोग लगाए अपना पेट भरा करेंगे। 

7. कलियुग में कर की बात भी कही गई है। कलियुग में राजा अपनी प्रजा की रक्षा नहीं करेगा बल्कि कर लेने के बहाने प्रजा का ही धन छीनेंगे। राजा प्रजापालक नहीं बल्कि प्रजा राजा का पालक बनेगी। 

8. कलियुग के अंत में लोगों के बाल अल्पआयु में ही सफेद होने लगेंगे। मात्र 12 साल की उम्र में लोगों के बाल सफेद होंगे। 

9. शास्त्रों की मानें तो कलियुग के अंत तक लोगों की आयु मात्र 20 वर्ष की बचेगी। वेदमार्ग का लेप, मनुष्यों में पाखंड की प्रचुरता और अधर्म की वृद्धि हो जाने से प्रजा की आयु कम होगी। 

10. खाने की बात करें तो कलियुग के अंत में धान का आकार बेहद छोटा हो जाएगा। साग-सब्जियों एंव फलों में रस का अभाव होगा। इसकी वजह भूमि में जल का स्तिर गिर जाएगा। 

ऐसे आएगा प्रलय

विष्णु पुराण में सृष्टी के अंत या प्रलय को लेकर भी कई सारी कहानियां सुनने को मिलती हैं। विष्णु पुराण में बताया गया है कि जैसे-जैसे सृष्टि अंत की ओर बढ़ेगी जल प्रलय से पहले ही विनाश हो जाएगा। बढ़ती हुई गर्मी धरती को विनाश की ओर ले जाएगी। भयानक अकाल की स्थिति आ जाएगी। बारिश के एक बूंद के लिए लोग तरसेंगे। लोगों के खेत सूख जाएंगे। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग