लाइव न्यूज़ :

वट सावित्री व्रत 2018 (बड़मावस): सुहागिनें करती हैं व्रत, चढ़ता है 'चने' का प्रसाद, जानें पूजा विधि

By गुलनीत कौर | Updated: May 15, 2018 09:23 IST

Vat Savitri Vrat 2018: पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री नामक सुहागिन महिला ने अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए यह व्रत रखा था।

Open in App

ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत करती हैं। इस व्रत को 'वट सावित्री व्रत' के नाम से जाना जाता है। इस साल से व्रत 15 मई को है। सभी शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं।

वट सावित्री व्रत की पौराणिक कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री नामक सुहागिन महिला ने अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए यह व्रत रखा था। सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की भीख मांगी थी। कथा के मुताबिक मृत्यु के देवता यमराज जब सत्यवान के प्राण हरण करने आए तो सावित्री भी उनके पीछे-पीछे चलने लगी।

सावित्री की परेशानी देखते हुए यमराज ने उन्हें तीन वरदान मांगने को कहा। सावित्री ने पहले वरदान के रूप में सौ पुत्रों की मन होने का वरदान मांगा। सावित्री के ऐसा कहते ही यमराज ने उन्हें पलक झपकते वरदान दे दिया। तत्पश्चात् सावित्री ने कहा कि वे एक पतिव्रता पत्नी हैं और बिना अपने पति के सौ पुत्रों को प्राप्त नहीं कर सकती हैं। मजबूर होकर यमराज को सत्यवान के प्राण त्यागने पड़े। 

पौराणिक कथा के अनुसार यमराज के वरदान देने के बाद सावित्री ने अपने पति के मुंह में चने का एक दाना रखकर फूंक दिया और सत्यवान जीवित हो उठा। यही कारण है कि वट सावित्री के व्रत में चने का प्रसाद अवश्य बनाया जाता है। इसे भोग लगाने के बाद परिवार में बांटा भी जाता है।

यह भी पढ़ें: वट सावित्री का रख रही हैं व्रत, प्रसाद में जरूर बनाएं ये 3 चीजें

वट सावित्री व्रत की पूजा

इस व्रत के लिए सुहागिन महिलाएं सावित्री, सत्यवान और भैंसे पर विराजमान यमराज की मिट्टी की प्रतिमाएं स्वयं अपने हाथों से बनाती हैं। इन प्रतिमाओं को वट वृक्ष के नीचे स्थापित किया जाता है। जल, मौली, रोली, कच्चा सूट, भोगिया हुआ चना, फूल, धूप-अगरबत्ती, आदि चीजों को पूजन सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी वस्तुओं के प्रयोग से उपरोक्त प्रतिमाओं की पूजा की जाती है।

अंत में एक हाथ में जल और दूसरे हाथ में कच्चा धागा लेकर वट वृक्ष की तीन परिक्रमा की जाती है। परिक्रमा करते हुए जल को वृक्ष के निचले भाग पर गिराया जाता है और कच्चा धागा वृक्ष पर लपेटा जाता है। परिक्रमा सम्पूर्ण करने के बाद भीगे हुए चने से पानी को अलग कर दिया जाता है। सावित्री, सत्यवान और यमराज की प्रतिमा के आगे चने और कुछ रुपये अर्पित किए जाते हैं। अंत में सुहागिन महिलाएं अपनी सास का आशीर्वाद लेकर पूजा संपन्न करती हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :हिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल