लाइव न्यूज़ :

दिवाली में घर की सजावट करते समय याद रखें ये 5 वास्तु टिप्स, मां लक्ष्मी की कृपा के बनेंगे योग

By गुलनीत कौर | Updated: November 4, 2018 09:14 IST

दिवाली की सजावट में अपने बेडरूम में नई पेंटिंग और तस्वीरों को लगाएं।  

Open in App

इस साल 7 नवंबर को दिवाली है।  कुछ ही दिन बचे हैं।  लोगों ने अब तक अपने घरों में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया होगा।  दिवाली का त्यौहार मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है।  मान्यता है कि धन की देवी को साफ सुथरी जगह पसंद होती है और अगर दिवाली पर घर का हर कोना साफ हो तो मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और उसे खुशियों से भर देती हैं। 

दिवाली में सफाईयों के बाद बारी आती है घर की सजावट की।  साफ-सफाई के अलावा अगर घर में अच्छी सजावट और भरपूर रोशनी हो, तो यह भी शुभ माना जाता है।  तो इस दिवाली अगर आप भी धन की देवी की कृपा पाना चाहते हैं तो घर की सजावट के दौरान कुछ वास्तु शास्त्र नियमों का खास ख्याल रखें।

घर का मुख्य दरवाजा

शुरुआत करते हैं घर के प्रवेश द्वार से।  इसी दिशा से घर में खुशियों का आगमन होता है।  इसलिए दिवाली में एक बात का खास ख्याल रखें कि घर के मुस्ख द्वार के आसपास साफ-सफाई हुई हो और इस जगह को रंगोली से सजाएं।  

रंगोली के रंग सकारात्मकता का प्रतीक होते हैं।  इन रंगों के होने से घर के मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर आती है और घर-परिवार में सुख लाती है।  रंगोली संभव ना हो तो घर के मुख दरवाजे पर सिन्दूर का उपयोग करते हुए मां लक्ष्मी के पद्म चिह्न या फिर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं।  यह भी शुभ माना जाता है। 

घर का लिविंग एरिया

लिविंग एरिया में भरपूर रोशनी रखें।  यह वह एरिया है जहां घर के सदस्य सबसे अधिक बैठते हैं, बातें करते हैं।  इस जगह का सकारात्मक ऊर्जा से भरना जरूरी होता है।  इस एरिया को हमेशा साफ रखें और यहां खुशबूदार फूलों और सुगन्धित चीजों को रखें।

किचन

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की किचन का वास्तु दोष रहित होना बेहद आवश्यक होता है।  क्योंकि इस एरिया का संबंध सीधे तौर पर घर की महिला से होता है।  इसलिए इस एरिया को साफ-सुथरा बनाए रखें। दिवाली की सजावट करते समय किचन में चमकदार रंग की लाइटों का इस्तेमाल करें। 

बेडरूम

दिवाली की सजावट में अपने बेडरूम में नई पेंटिंग और तस्वीरों को लगाएं।  ध्यान रहे इन पेंटिंग का दृश्य सकारात्मक झलक देने वाला हो।  डरावनी या जंगली जानवरों की पेंटिंग को घर के किसी में स्थान पर ना लगाएं। 

दिवाली के समय में बेडरूम में रात सोते समय भी छोटा बल्ब जरूर जलाए रखें।  क्योंकि अँधेरे की जगह में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।  बेडरूम में परफ्यूम का भी इस्तेमाल करें ताकि बेडरूम का वातावरण पॉजिटिव बना रहे।

यह भी पढ़ें: 14 वर्ष के वनवास में 17 जगहों पर रुके थे श्रीराम, इस दिवाली यहां पूजा करने से पूरी होगी मनोकामना

कांटेदार पौधे

घर के बेडरूम या लिविंग एरिया में कांटेदार पौधों का इस्तेमाल बिलकुल ना करें।  दिवाली के टाइम पर बाजार में ऐसे कई शो-पीज मिलते हैं जो नुकीले होते हैं।  इन शो-पेज को खरीदने से बचें।  बेडरूम और लिविंग एरिया में ऐसी ही चीजों का इस्तेमाल करें जो देखने में और इस्तेमाल करने में भी सकारात्मकता दे। 

टॅग्स :दिवालीवास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग