लाइव न्यूज़ :

आज से सूर्य जा रहा है कर्क राशि में, बन रहा है अशुभ योग, जानें क्या पड़ेगा इसका आपकी राशि पर प्रभाव

By मेघना वर्मा | Updated: July 17, 2018 10:04 IST

सूर्य के जलीय राशि कर्क में होकर मकर राशि में स्थित मंगल के साथ सम-सप्तक योग बन रहा है।

Open in App

भौगोलिक परिर्वतनों का हमारी राशि पर सीधा प्रभाव पड़ता है। कहीं किसा का दिन सुधर जाता है तो किसी-किसी पर इसका गलत असर भी पड़ता है। आने वाली 27 जुलाई को ऐसी ही एक खगोलीय घटना होने जा रही है जिसका असर आज यानी भारतीय समय अनुसार 16 जुलाई की रात्री 10 बजे से शुरू हो चुका है। चूंकी 27 से 31 जुलाई तक मंगल ग्रह सूर्य के सबसे करीब रहेगा। इसी कारण से आज सूर्य के अद्भुत योग बन रहा है। सूर्य के जलीय राशि कर्क में होकर मकर राशि में स्थित मंगल के साथ सम-सप्तक योग बन रहा है। खास बात ये है कि सूर्य की इस संक्रान्ति का असर ना सिर्फ लोगों की राशियों पर पड़ेगा बल्कि देश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। सूर्य जब कर्क राशि में चला जाएगा तो आने वाले 30 दिनों में भारी बारिश, बादल फटना, भूकंप और भूस्खलन जैसे भारी नुकसान भी होने की सम्भावना है। आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर आप भी पढ़ें। 

मेष राशि

सूर्य इस राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। इससे आपको मिश्रित फल मिलेगा। इसके चलते आपको पारिवारिक सम्सयाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। 

वृष राशि

इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। इससे आपके साहस एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके भाई-बहनों से आपका मतभेद हो सकता है। नौकरी करने वालों को मिलेगा लाभ। 

मिथुन राशि

आपकी राशि में सूर्य दूसरे भाव में गोचर करेगा। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें वरना खतरे में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का साथ रहेगा। किसी कानूनी विवाद में फैसला आपके हक में होगा। 

ये भी पढ़ें - तिरुपति जा रहे हैं तो यहां के लड्डू खाना न भूलें, 300 साल से भी पुराना है इनका इतिहास

कर्क राशि

सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहा है। यह आपको मिश्रित परिणाम देगा। आपकी शत्रुओं पर विजय होगी। आज नया व्यवसाय प्रारंभ करने के बारे में आप सोच सकते हैं।

सिंह राशि

सूर्य आपकी राशि में बारहवें भाव में गोचर कर रहा है।  इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संभव हो सके तो समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। 

कन्या राशि

सूर्य आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है। नौकरी व्यवसाय में अपने अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें लाभ और प्रतिष्ठा प्राप्त कर पाएंगे। विदेश व्यापार से आपको मुनाफा होगा।

तुला राशि

आपकी राशि के दसवें भाव में सूर्य गोचर कर रहा है। परिवार का आपको पूरी तरह सपोर्ट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकती है या आपको कोई अन्य शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

यह गोचर आपकी राशि के लिए मिश्रित फलदायी होगा। सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

मकर राशि

यह गोचर आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। सूर्य आपकी राशि के सातंवे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और पुराना उधार भी आप इस दौरान चुका देंगे। वृद्ध महिला के सहयोग से आपके बिगड़े काम बनते हुए नजर आएंगे।

कुंभ राशि

आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए यह समय अनुकूल है, नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं। 

मीन राशि

सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। फिलहाल आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कानूनी मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है।

टॅग्स :पूजा पाठइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग