लाइव न्यूज़ :

तुलसी विवाह 2022: कब होगा मां तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2022 16:33 IST

इस साल तुलसी विवाह का आयोजन 5 नवंबर 2022, किया जाएगा। इस दिन तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से विधि-विधान से करवाया जाता है।

Open in App

Tulsi Vivah 2022 Date: तुलसी विवाह का आयोजन प्रति वर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन भी किया जाता है। इससे एक दिन पूर्व यानी देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी चार माह की अपनी निद्रासन से जागते हैं और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इस साल तुलसी विवाह का आयोजन 5 नवंबर 2022, किया जाएगा। इस दिन तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से विधि-विधान से करवाया जाता है जो भगवान विष्णु के अवतार हैं। वहीं तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का प्रतीक स्वरूप माना जाता है। तुलसी विवाह को कन्यादान के बराबर माना जाता है।

तुलसी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

द्वादशी तिथि प्रारंभ - 05 नवंबर को शाम 06 बजकर 08 मिनट सेद्वदशी तिथि समाप्त - 06 नवंबर को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर 

तुलसी पूजन की विधि

सूर्योदय से पहले उठकर दैनिक कार्य कर साफ वस्त्र धारण करें।तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाएं।इसके बाद तुलसी का श्रृंगार करें।इसके बाद शालिग्राम को स्थापित करें।विधिवत पंडित जी से उनका विवाह करवाएं।तुलसी विवाह के बाद तुलसी और शालिग्राम की सात परिक्रमा करें।और अंत में तुलसी जी की आरती गाएं।

पूजन सामग्री

श्रृंगार का पूरा सामान, धूप, चंदन अगरबत्ती, चंदन, मौली, चुनरी, पूजा में मूली, शकरकंद, सिंघाड़ा, आंवला, बेर, मूली, सीताफल, मंडप हेतु गन्ना, अमरुद और अन्य ऋतु फल चढाएं जाते हैं।

तुलसी विवाह का पौराणिक महत्व

कहा जाता है कि एक बार माता तुलसी ने भगवान विष्णु को नाराज होकर श्राप दे दिया था कि तुम काला पत्थर बन जाओगे। इसी श्राप की मुक्ति के लिए भगवान ने शालीग्राम पत्थर के रूप में अवतार लिया और तुलसी से विवाह कर लिया। वहीं तुलसी को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। हालांकि कई लोग तुलसी विवाह एकादशी को करते है तो कहीं द्वादशी के दिन तुलसी विवाह होता है। माना जाता है कि जो कोई भक्त देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का अनुष्ठान विधि-विधान से करता है उसे कन्यादान के बराबर पुण्यफल प्राप्त होता है। 

टॅग्स :देवउठनी एकादशीभगवान विष्णुमां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठ31 दिसंबर की एकादशी क्यों है खास? जानिए व्रत, पारण और पुण्य का महत्व

पूजा पाठEkadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग