लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, नंगी आंखों से देख सकेंगे सबसे चमकीला शुक्र ग्रह

By मेघना वर्मा | Published: April 28, 2020 4:54 PM

सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र 28 अप्रैल को साल के सबसे अधिक चमकदार रूप में दिखाई देगा।

Open in App
ठळक मुद्दे28 अप्रैल को ही आकाश में छोटी सी उल्का बारिश भी देखने को मिल सकती है।इस उल्का वर्षा में अधिकतम 5 से 10 टूटते तारे ही दिखाई देंगे। 

लॉकडाउन की वजह से इस समय पूरा देश बंद है। वहीं खगोलीप्रेमियों के लिए ये महीना सबसे अच्छा रहा है। आकाश में तरह-तरह की खगोलीय गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। उन्हीं में से एक है जो आज रात यानी 28 अप्रैल को दिखाई देगी। 

सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र 28 अप्रैल को साल के सबसे अधिक चमकदार रूप में दिखाई देगा। आज रात शुक्र ग्रह पृथ्वी के सापेक्ष सूर्य से सबसे दूर होगा। इसी वजह से ये ग्रह सबसे ज्यादा चमकदार दिखाई देगा।  खास बात ये है कि शुक्र ग्रह की इस कला को देखने के लिए किसी भी तहर की दूरदर्शी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप अपनी नंगी आंखों से भी शुक्र ग्रह की ये कला देख सकेंगे। इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव ने एक मीडिया हाउस को बताया कि यह घटना सूर्यास्त के पहले ही दिखाई देने लगेगी। इसे पश्चिम दिशा की ओर देखा जा सकता है। 

क्या होगा समय

सुमित ने बताया कि इस घटना को देखने का सही समय रात 9 बजकर 42 मिनट का होगा। इसी साल 10 जुलाई को शुक्र ग्रह सबसे ज्यादा चमकदार दिखाई देगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्र ग्रह आज अपने सामान्य आकार से 40 गुना ज्यादा चमकदार दिखाई देगा। 

इसलिए दिखता है ज्यादा चमकदार

जब सूर्य, शुक्र और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तो सभी ग्रह कंजंक्शन बनाते हैं। ये युति दो तरह की होती है। इन्फेरियोर और सुपीरियर। मगर शुक्र, सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते समय दो बार पृथ्वी के सापेक्ष दूर दिखाई देता है। उसका कोणीय व्यास बढ़ा हुआ दिखता है। इसी कारण ये ग्रह सामान्य से ज्यादा चमकीला दिखाई देता है।

होगी उल्का बारिश

28 तारीख को ही आकाश में छोटी सी उल्का बारिश भी देखने को मिल सकती है। जिसमे लगभग 5 से 10 उल्काएं या टूटते तारे दिखाई पड़ेंगे। बताया जा रहा है कि रात 9 बजे दक्षिण पूर्व दिशा से ये उल्का वर्षा शुरू होगी। मगर क्षितिज पर होने से ये ज्यादा खूबसूरत नहीं होगी। 

वहीं रात में करीब 2.17 पर यह उल्का वर्षा दक्षिण दिशा की तरफ होगी। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक इस उल्का वर्षा को देखा जा सकेगा। इस उल्का वर्षा में अधिकतम 5 से 10 टूटते तारे ही दिखाई देंगे।  

टॅग्स :शुक्र गृहचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: अंतरिक्ष में फैले कचरे को साफ करने की कवायद

विश्वनासा का 'आर्टेमिस III' चंद्रमा पर पौधों की खेती का लगाएगा पता: जानिए इस मिशन के बारे में सबकुछ

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2024 Date: भारत में कब दीदार होगा चांद? जानें ईद-उल-फितर की सही तारीख

पूजा पाठChandra Grahan 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और प्रभाव

विश्वनासा बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर भेज रहा है हिंदी में कोडित संदेश

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 May 2024: आज आर्थिक फैसले लेते समय बरतें सावधानी, धन खर्च होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 18 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठLord PARSHURAM: भगवान परशुराम ने स्वयं किसी का विध्वंस नहीं किया बल्कि पितृ स्मृतियों के वशीभूत होकर दुष्टों का वध किया

पूजा पाठVaishakha Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि और महत्व, ऐसे करें पूजा

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2024: इस बार किस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानिए तिथि और महत्व