लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2019: 9 मई तीसरे रोजे की इफ्तारी और 10 मई चौथे रोजे की सहरी का सही समय जानें

By उस्मान | Updated: May 9, 2019 17:18 IST

रमजान 2019 (Ramadan 2019): दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर, हैदराबाद, भोपाल, जयपुर में इफ्तारी और सहरी का पूरा टाइम-टेबल यहां देखें.

Open in App

भारत में रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। आज यानी 08 मई को रमजान महीने का दूसरा रोजा है। मुस्लिम लोग अगले एक महीने तक रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करेंगे। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं और इस महीने की गई इबादत का सवाब 70 गुणा बढ़कर मिलता है। उलेमा बताते हैं कि रमजान के महीने में जो शख्स एक नेकी करता है अल्लाह उसको 70 नेकियों का सवाब देते हैं। इसी तरह जो शख्स एक रुपये की जकात करता है उसे 70 रुपये के बराबर सवाब मिलता है। 

सहरी क्या है (What is Suhur or Sehri)

रमजान के पाक महीने में मुस्लिमों द्वारा रोजा रखने से पहले सुबह जल्दी खाने वाले भोजन को सहरी कहा जाता है। इस खाने को फज्र की नमाज से पहले खाया जाता है। इसके बाद रोजा रखने की दुआ पढ़कर रोजा रखा जाता है।

सहरी यानी रोजा रखने की दुआ या रोजा रखने की नीयत (Roza Rakhne Ki Dua - Dua Of Sehri in Hindi)

रोजेदारों को रोजा रखने के लिए रोजा रखें के दुआ पढ़नी होती है। सहरी करने के बाद ये दुआ पढ़ते हैं। दुआ इस प्रकार है- 'व वे सोमे गदिन नवैतो मिन शहरे रमजान' अर्थात् मैंने माह रमजान के कल के रोजे की नियत की। रोजा रखने की दुआ को मुंह से पढ़ना बेहतर माना गया है लेकिन कोई रोजा रखने के लिए 'आज मैं रोजा रखूंगा या कल मैं रोजा रखूंगा' कहकर भी रोजा रख सकता है।

इफ्तार क्या है (Whats is Iftar)

मुस्लिमों द्वारा रमजान के दिनों रोजा खोलने के लिए खाया जाने वाला भोजन इफ्तार कहलाता है। यह रोजेदारों का दिन का दूसरा भोजन होता है, जिसे मगरिब की नमाज से पहले खाया जाता है। 

इफ्तार यानी रोजा खोलने की दुआ या रोजा खोलने की नीयत (Roza Kholne Ki Dua - Dua Of Iftar in Hindi)

इस दुआ को इफ्तार के समय रोजा खोलने से पहले पढ़ा जाता है और इसके बाद ही कुछ खाया जाता है। दुआ इस प्रकार है- 'अल्लाहुम्म लका सुम्तो व अला रिज़क़िका अफतरतो' 

09 मई, 2019 को तीसरे रोजे की इफ्तारी का समय और 10 मई, 2019 चौथे रोजे की सहरी का समय

1) भोपालइफ्तार- 06:53 pmसहरी- 04:22 am
2) दिल्लीइफ्तार- 07:01 pmसहरी- 04:06 am
3) लखनऊइफ्तारी- 06:43 pmसहरी- 03:57 am
4) मुंबईइफ्तारी- 07:04 pmसहरी- 04:47 am
5) हैदराबादइफ्तारी- 07:02 pmसहरी- 04:21 am
6) जयपुरइफ्तारी- 07:04 pmसहरी- 04:17 am
6) कोलकाता इफ्तारी- 06:07 pmसहरी- 03:38 am
7) श्रीनगरइफ्तारी- 07:21 pmसहरी- 03:59 am
8) इंदौर इफ्तारी- 06:57 pmसहरी- 04:27 am
9) पटनाइफ्तारी- 06:25 pmसहरी- 03:43 am
10) सूरतइफ्तारी- 07:07 pmसहरी- 04:43 am
 
टॅग्स :रमजानत्योहारईद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना