लाइव न्यूज़ :

विवाह में है समस्या या फिर दरिद्रता का करना है नाश, गुरुवार के दिन कर लीजिए बस ये 5 उपाय, बदल जाएंगे दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2020 08:32 IST

गुरुवार का दिन कई मायनों में हिंदू धर्म में खास माना गया है। इस दिन भगवान बृहस्पति की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति वार का व्रत करने से साधक को रोग आदि कष्टों से छुटकारा मिलाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति की पूजा से मिलती है कष्टों से मुक्तिकुछ ऐसे काम हैं जिन्हें गुरुवार के दिन करने की सलाह दी जाती है, जानिए इन बातों के बारे में

गुरुवार का दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान बृहस्पति की भी पूजा की जाती है। इन्हें देवताओं का गुरु कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति वार का व्रत करने से साधक को रोग आदि कष्टों से छुटकारा मिलाता है। यही नहीं दरिद्रता का भी नाश होता है। साथ ही साथ इनकी पूजा से विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होती हैं। ऐसे में आप भी अगर इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। आईए जानते हैं इस बारे में...

1. अगर आपके विवाह में परेशानी आ रही है तो बृहस्पतिवार का व्रत करें। इस दिन विशेष तौर पर पीले रंग के कपड़े पहनें और भोजन में भी पीली चीजों का ही सेवन करें।

2. गुरुवार को केले के वृक्ष की भी पूजा करें। इस दिन केले के वृक्ष पर जल जरूर अर्पित करें। साथ ही केले के वृक्ष के सामने घी के दीपक जलाएं।

3. अगर प्रोमोशन या रोजगार में बाधा आ रही है तो गुरुवार के दिन मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करें। इसमें वस्त्र, खाद्य पदार्थ, फल आदि हो सकते हैं। इस उपाय से विवाह और दूसरी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

4. गुरुवार के दिन कपड़े धोने से भी बचना चाहिए। महिलाएं को इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए। साथ ही नाखून, बाल आदि भी नहीं काटे। इससे दरिद्रता का नाश कर सकते हैं।

5. बिजनेस में बाधा चल रही है तो पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं। भगवान लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं। कार्यस्थल पर पीली वस्तुओं का उपयोग करें। 

टॅग्स :भगवान विष्णुहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल