लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के इस मंदिर में स्थापित हैं 1 करोड़ से भी ज्यादा शिवलिंग, दुनिया भर में है मशहूर

By मेघना वर्मा | Updated: August 23, 2018 07:47 IST

karnataka Famous Lord Shiva Temple: इसी मंदिर में देश का सबसे ऊंचा शिवलिंग भी स्थापित है।

Open in App

भारत में भगवान शिव के कई खूबसूरत मंदिर स्थापित हैं जिनमें साल भर पर्यटकों और भक्तों का आना जाना लगा रहता है। बहुत से मंदिरों को सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी पसंद करते हैं। हर शिव मंदिर में शिवलिंग की पूजा करने भक्त मीलों दूर से आते हैं। शिवलिंग की बात करें तो कहीं छोटा शिवलिंग होता है तो कहीं बड़ा, मगर आज हम आपको जिस शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं वहां एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे एक करोड़ शिवलिंग हैं। आप भी जानिए भारत के दक्षिण राज्य कर्नाटक में बने इस अनूठे मंदिर की खासियत। 

कर्नाटक में है कोटिलिंगेश्वर मंदिर

करीब 9 मिलियन यानी एक करोड़ कि शिवलिंग वाली ये मंदिर का नाम कोटिलिंगेश्वर मंदिर है। मान्यताओं की मानें तो जब भगवान इंद्र गौतम नाम के ज्ञानी ने श्राप दिया था तब अपने श्राप से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने कोटिलिंगेश्वर मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की थी। इस श्राप से मुक्ति पाने के लिए इंद्र ने यहां मौजूद शिवलिंग का अभिषेक 10 लाख नदियों के पानी से भी किया था। तब से यह मंदिर लोगों की श्रद्धा और आस्था का संगम बनी हुई है।  

मन्नत पूरी होने पर लोग करते हैं एक शिवलिंग की स्थापना

रंग-बिरंगे पत्थरों पर सजे इन काले शिवलिंग को देखना मन को शांति की अनुभूति दिलाता है। इस मंदिर में दिनों-दिन शिवलिंग बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि जिन श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी हो जाती है वो यहां एक शिवलिंग का स्थापना कर देते हैं। सावन और शिवरात्रि के दिन इस मंदिर में भीड़ दोगुनी हो जाती है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी टूरिस्ट यहां आते हैं। 

स्थापित है दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग

इसी मंदिर में देश का सबसे ऊंचा शिवलिंग भी स्थापित है। इस शिवलिंग की ऊंचाई 108 फिट की है। इसी शिवलिंग के चारों ओर करीब एक करोड़ छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही यहां श्री गणेश और कुमारस्वामी का प्रतिमाएं भी मौजूद हैं। इस मंदिर में 35 फीट ऊंची और 60 फीट लंबी, 40 फुट चौड़ी नंदी की प्रतिमा भी है जो आकर्षण का केन्द्र है।   

टॅग्स :भगवान शिवपूजा पाठट्रिप आइडियाजकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल