लाइव न्यूज़ :

सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, बच्चे पर पड़ेगा बुरा असर

By मेघना वर्मा | Updated: November 25, 2019 14:17 IST

ग्रहण के दौरान वैसे तो सभी को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए खासकर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार 26 दिसंबर को पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कुछ खास नियम का पालन करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण को हिन्दू शास्त्रों में काफी महत्ता दी जाती है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार दिसम्बर महीने की 26 तारीख को पड़ रहा है। ये सूर्य ग्रहण साल का तीसरा ग्रहण भी है। इससे पहले 6 जनवरी को पहला ग्रहण और 2 जुलाई को दूसरा ग्रहण लगा था। ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

ग्रहण के दौरान वैसे तो सभी को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए खासकर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ नियम जिन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान हर गर्भवती को ध्यान में रखना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं ना करें ये काम

पुराणों की मानें तो आकाश में यह घटना जब घटती है तो ढेर सारी ऊर्जा का हनन होता है। इस समय नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं। जिससे मां के पेट में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचने की गुंजाइश अधिक होती है। 

1. ग्रहण के समय किसी भी प्रकार का भोजन न तो पकाना चाहिये और ना ही खाना चाहिये। 2. कहते हैं कि सूर्य ग्रहण को देखने से गर्भवती महिलाओं की आंखों और लीवर पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए उन्‍हें इसे देखने की मनाही होती है। 3. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिये। ऐसा करने से सूर्य की घातक किरणों का बुरा असर भ्रूण पर पड़ सकता है जिससे शिशु विकलांग भी हो सकता है। 

4. अगर संभव हो तो ग्रहण खत्‍म होने के बाद गर्भवती महिला को नहा लेना चाहिये जिससे शिशु को त्‍वचा संबन्‍धी रोग न हो सके। 

भारत में दिखेगा ग्रहण

26 दिसंबर को पड़ने वाला यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देने वाला है। पिछला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। मगर इस बार ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में दिखने पर इस सूतक का असर भी जातकों पर पड़ेगा। ग्रहण का असर धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से बहुत महत्व पड़ेगा।

ग्रहण इस साल 26 दिसंबर को पड़ रहा है। ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण पौष मास की अमावस्या पर सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर लगेगा। जो 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा। इस बार सूर्य ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। 

इस बार सू्र्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस कारण सूतक का असर होगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले से ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 मिनट पर यानी ग्रहण के समापन के बाद खत्म होगा। सूतक लगने का काफी विशेष महत्व बताया जाता है। हिन्दू धर्म में सूतक लगने के बाद कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। सूतक का समय अशुभ माना जाता है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य