लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण की बारी, अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: March 26, 2024 15:39 IST

Surya Grahan 2024 date and time: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024, चैत्र मास की सोमवती अमावस्या के दिन लगने जा रहा है।

Open in App

Surya Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के ठीक एक पक्ष के बाद सूर्य इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण चैत्र मास की सोमवती अमावस्या तिथि को लगेगा। हिन्दू मान्यता के अनुसार, ग्रहण को एक अशुभ समय के रूप में देखा जाता है। इसलिए ग्रहण के दौरान कई कार्यों की मनाही हो जाती है। सूर्य ग्रहण के समय लगने वाले सूतक काल का विचार किया जाता है। चूंकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है, इसलिए इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा।  

साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan 2024 date and time)

सूर्य ग्रहण के समय की बात करें तो ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से आरंभ होगा और 9 अप्रैल की रात को 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाएगा और इसका समय सबह 9.12 मिनट से शुरू होकर ग्रहण समाप्त होने तक रहेगा।

कहां-कहां दिखेगा साल का पहला ग्रहण?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।

ग्रहण के दौरान बरतें सावधानियां

ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।  इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए। मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। 

टॅग्स :सूर्य ग्रहणसूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: कल सूर्य का मकर राशि में होगा गोचर, मेष समेत ये 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग