लाइव न्यूज़ :

सुकरात को जब उनके शिष्य ने चुपके-चुपके आईना देखते हुए पकड़ा और उसकी हंसी छूट गई!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2020 14:03 IST

यूनान के महान दार्शनिक और पश्चिमी दर्शन के जनक में से एक सुकरात से जुड़ी कई ऐसी कहानियां हैं जो आज भी प्रेरणा देने का काम करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 469 ईस्वी पूर्व में एथेंस में जन्में सुकरात के विचार आज भी प्रासंगिक हैंउनके विचारों और बातों से ही घबराकर विरोधियों ने उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया और मौत की सजा दिला दी

यूनान के महान दार्शनिक सुकरात दिखने में अच्छे नहीं थे। एक दिन वह अपने कमरे में बैठकर आईने में अपना चेहरा बहुत गौर से देख रहे थे। इसी दौरान उनका एक शिष्य कमरे में आ गया और उसने सुकरात को बहुत देर तक खुद को निहारते देखा। सुकरात जब बहुत देर तक खुद को आईने में देखते रहे तो उसे हंसी आ गई। 

सकुरात ने जब हंसी की आवाज सुनी और उनका ध्यान बंटा। साथ ही वे ये भी समझ गये कि उनके शिष्य के दिमाग में क्या चल रहा है। सुकरात ने पलट कर कहा- 'मैं तुम्हारी हंसी का मतलब खूब समझता हूं। तुम यही सोच रहे होगे कि मुझ जैसा कुरूप शख्स इतनी देर तक आईने में क्या देख रहा है।'

सुकरात की बात सुन शिष्य शर्मिंदा हो गया और उनसे माफी मांगने लगा। सुकरात ने तब पूछा- क्या तुम जानते हो मैं आईने में इतने गौर से क्या देख रहा था? शिष्य कुछ नहीं बोला। सुकरात ने इसके बाद कहा, 'मैं रोज आईने में अपनी कुरूपता देखता हूं और विचार करता हूं कि हमेशा अच्छे कर्म करूं। ताकि मेरे अच्छे कर्म मेरी कुरूपता को ढक सकें।'

शिष्य ने जब ये बात सुनी तो वह सुकरात से काफी प्रभावित हुआ। हालांकि, साथ ही उसके मन में एक सवाल भी उठ खड़ा हुआ। उसने पूछा, 'अगर ऐसा है तो फिर भला सुंदर लोग आईना क्यों देखते हैं?'

सुकरात ने कहा, 'सुंदर लोगों को भी आईना जरूर देखना चाहिए। ऐसा कर उन्हें अपना सुंदर मुख देखते हुए ये सोचना चाहिए कि वे जितने सुंदर हैं, उतने ही सुंदर और अच्छे कर्म करें। ऐसा इसलिए कि बुरे कर्म कहीं उनकी सुंदरता को न ढंक दे और वे अपने कर्म के कारण कुरूप न कहलाए जाएं।'

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर