लाइव न्यूज़ :

बसंत पंचमी 2018 : पीले रंग की समाग्री से करें माता सरस्वती की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल

By धीरज पाल | Updated: January 22, 2018 09:04 IST

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार रंगों का हमारे जीवन से गहरा नाता है। पीला रंग उमंग बढ़ाने में सहायक के साथ हमारे दिमाग पर अधिक स्ट्राइक करता है।

Open in App

भारत में परंपरागत रूप से 6 ऋतुएं होती है- बसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद्, हेमंत, शिशिर। हर मौसम अपने आप में खास महत्व होता है लेकिन माघ महीने में पड़ने वाली बसंत ऋतु का अलग महत्व होता है। इस बार बसंत पंचमी  22 जनवरी को है। यह दिन हिंदू पंचांग के मुताबिक बसंत पंचमी माघ महीने में शुक्ल की पंचमी पर पड़ता है। यह दिन हिंदू धर्म के लिए खास होता है क्योंकि इस दिन से नए मौसम के आगमन के साथ मां सरस्वती का जन्मोत्सव होता है।

मां सरस्वती को चढ़ाएं पीले रंग की पूजा समाग्री

इस दिन कला और विद्या की मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन लोग पीले रंग का काफी महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग के पूजा समाग्री का चढ़ावा चढ़ानी चाहिए।इस दिन मां सरस्वती को आप पीले रंग के फूल, पीले रंग के फल, पीले रंग की मिठाईयां, पीले रंग की चुनरी आदि समाग्री अर्पित करने से मां खुश होती हैं। इससे आप पर मां की कृपा सदैव बनी रहती हैं।      

इस दिन स्कूल, कॉलेजों और सार्वजनिक जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन से बंसत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। बसंत ऋतु का नाम आते ही जेहन में सबसे पहले खेतों में लहलाते सरसों, बगान में लदे गेंदे के फूल, बहती पछुआ हवाएं और पीले रंग की मिठाईयां आदि चीजे उमड़ जाती है। इस त्योहार में पीले रंग का काफी महत्व होता है। इसका नजारा आपको इस दिन देश के अलग-अलग राज्यों में मिल जाता है। लोग पीले रंग के कपड़े पहनकर लोक गायन और नृत्य की प्रदर्शनीय करती हैं। इस दिन पीले रंग के फूल, पकवान और कपड़े दिन पहन कर पूजा की जाती है।

मां सरस्वती को इस दिन पीले रंग के फूल चढ़ाए जाते हैं और पीले रंग के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। ऐसा इसीलिये होता है क्योंकि पीले रंग को वंसत का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। इसीलिये इस दिन पीले रंग का खास महत्व होता है।  

मनौवैज्ञानिक महत्व

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार रंगों का हमारे जीवन से गहरा नाता है। पीला रंग उमंग बढ़ाने में सहायक है। पीला रंग हमारे दिमाग को अधिक सक्रिय करता है। जो महिलाएं महीने में कई बार पीले परिधान धारण करती थीं, उनका आत्मविश्वास ऐसा न करने वाली महिलाओं की तुलना में करीब चालीस फीसदी अधिक था। 

टॅग्स :बसंत पंचमीहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल