लाइव न्यूज़ :

Shri Ram Dhun By Bhakt Vatsal: भक्त वत्सल ने अपना पहला रिकॉर्डेड भजन 'श्री राम धुन' किया रिलीज, भजन में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2025 15:40 IST

Bhakt Vatsal Shri Ram Dhun Bhajan Release: भक्त वत्सल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भजन को सुनकर आनंद ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभक्ति और आध्यात्मिकता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का है।​ आध्यात्मिक प्लेटफॉर्म समय-समय पर कई भजन प्रस्तुत करेगा। 'श्री राम जय राम जय जय राम' धुन का निरंतर उच्चारण भक्तों के मन में शांति और स्थिरता लाता है।

Bhakt Vatsal Shri Ram Dhun Bhajan Release:हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्त वत्सल ने अपना पहला रिकॉर्डेड भजन 'श्री राम धुन' रिलीज किया है। यह भजन श्रीराम के प्रति भक्ति और श्रद्धा को समर्पित है, जो भक्तों को एक दिव्य संगीत अनुभव प्रदान कराता है। पहले भजन रिलीज के साथ ही भक्त वत्सल ने भक्ति संगीत के क्षेत्र में कदम रखा है, लेकिन आध्यात्मिक प्लेटफॉर्म समय-समय पर कई भजन प्रस्तुत करेगा। हमारा प्रयास भक्ति और आध्यात्मिकता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का है।​ भक्त वत्सल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भजन को सुनकर आनंद ले सकते हैं।

'श्री राम धुन' भजन का नया वर्जन, परंपरा और आधुनिकता का संगम

'श्री राम धुन' एक पारंपरिक भजन है, जिसे भक्त वत्सल ने आधुनिक संगीत संयोजन के साथ प्रस्तुत किया है। इस भजन में श्रीराम के नाम की महिमा और भक्ति की गहराई को संगीत के माध्यम से व्यक्त किया गया है। 'श्री राम जय राम जय जय राम' धुन का निरंतर उच्चारण भक्तों के मन में शांति और स्थिरता लाता है।

ऐसा माना जाता है कि 'श्री राम धुन' का जाप करने से जीवन के कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। भक्त वत्सल इस नई पहल के साथ भजन प्रेमियों को एक नई दिशा प्रदान करना चाहता है, जहां परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने मिले। भजनों को एक नए और खास अंदाज में पेश किया जाए। ​

पवन कुमार ने दी आवाज, सचिन सक्सेना का आइडिया

गायक और संगीतकार पवन कुमार ने भजन को गाया और कंपोज किया है। वहीं, ईश्वर की प्रेरणा से भक्त वत्सल के को-फाउंडर सचिन सक्सेना ने भजन को लिखा है। साथ ही भक्त वत्सल प्लेटफॉर्म पर भजन संगीत प्रस्तुत करना का आइडिया भी उनके जरिए आया है।

सचिन सक्सेना ने कहा- 'श्री राम धुन' केवल एक शुरुआत है। भक्त वत्सल की योजना है कि भविष्य में और भी भक्ति संगीत, भजन और भक्ति से संबंधित सामग्री प्रस्तुत की जाए। इस पहल का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग भक्ति के मार्ग पर प्रेरित हों और आध्यात्मिकता की गहराई को समझें।​

भक्त वत्सल आध्यात्मिकता का डिजिटल प्लेटफॉर्म

भक्त वत्सल bhaktvatsal.com एक आध्यात्मिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो सनातन धर्म की विविधताओं को समर्पित है। आपको भक्त वत्सल वेबसाइट पर आरती, चालीसा, पूजा विधि, स्तोत्र, मंत्र, कथा, व्रत-त्योहार, पंचांग, कुंडली, ज्योतिष और पौराणिक ज्ञान से संबंधित प्रामाणिक सामग्री मिलेगी।

यह मंच विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो अपनी आध्यात्मिक यात्रा को गहराई से समझना और अनुभव करना चाहते हैं।​ भक्त वत्सल ने महाकुंभ 2025 में 'महाकुंभ अन्नदान अभियान' भी करवाया। इसके जरिए हमने 1 लाख 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को भोजन करवाया।

टॅग्स :राम जन्मभूमिShri Ramअयोध्याउत्तर प्रदेशuttar pradeshSita
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर