लाइव न्यूज़ :

सावन 2018: महिलाएं जरूर पहनें इस रंग के वस्त्र, चूड़ियां, किस्मत चमक जाएगी

By गुलनीत कौर | Updated: July 28, 2018 11:31 IST

इस महीने में महिलाएं अगर ये एक खास उपाय करें, तो उनकी किस्मत बदल सकती है। 

Open in App

भगवान शिव का प्रिय महीना श्रावण (सावन) 27 जुलाई से आरम्भ हो चुका है। यह महीना अगले महीने की पूर्णिमा तिथि यानी 26 अगस्त के साथ समाप्त हो जाएगा। इस पूरे महीने में चारों ओर भोलेनाथ के नाम की गूँज रहती है। मंदिर सज जाते हैं, सड़कों पर कावड़ यात्री दिखते हैं। शिव भक्तों के लिए यह महीना एक बड़े त्योहार की तरह होता है। इस महीने में लोग व्रत करते हैं, शिव की पूजा करते हैं और ज्योतिष उपायों से अपने भविष्य को संवारने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस महीने में महिलाएं अगर एक खास उपाय करें, तो उनकी किस्मत बदल सकती है। 

शास्त्रों के अनुसार सावन में हरे रंग का बेहद महत्व होता है। यदि महिलाएं या लड़कियां, दोनों ही इस महीने हरे रंग के वस्त्र, चूड़ियां या इस रंग की कोई भी वास्तु धारण करें, तो उन्हें कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या:

1. सुहाग से जुड़ा रंग

लाल रंग को सुहाग की निशानी कहा जाता है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार हरा रंग भी सुहागिन स्त्री द्वारा पहना जाता है। यह रंग उसके सुहाग का प्रतीक होता है और उसके सुहाग की हर बुरी नजर से रक्षा भी करता है। सावन में स्त्रियां हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनती हैं ताकि उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो और उसका शादीशुदा जीवन अच्छा व्यतीत होता रहे।

2. प्रकृति का आशीर्वाद

हरा रंग प्रकृति का रंग है। यह रंग तुलसी, पीपल, केले आदि से भी जुड़ा है। पुलसी और पीपल के वृक्ष को हिन्दू धर्म में पूजनीय माना गया है इसलिए इस रंग को पहनने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: श्रावण 2018: शिव पूजा में भूलकर भी ना चढ़ाएं ये 7 चीजें, भगवान हो जाते हैं क्रोधित

3. करियर के लिए हर रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरा रंग बुध ग्रह से जुड़ा है। कुंडली में बुध की मजबूती से भविष्य मजबूत बनता है और करियर में भी ग्रोथ मिलती है। सावन में इस रंग को धारण करें और भगवान शिव की कृपा से करियर में अपने सितारों को बदल लें। 

टॅग्स :सावनभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग