लाइव न्यूज़ :

सऊदी ने हज कोटा 5000 बढ़ाया, जानें अन्य सहूलियत के बारे में भी

By IANS | Updated: January 10, 2018 13:15 IST

सऊदी अरब ने भारत के समुद्री मार्ग के जरिए हज यात्रियों को भेजने के फैसले को मंजूरी दी है।

Open in App

सऊदी अरब ने भारत के हज कोटे में 5000 की वृद्धि कर दी है। यानी अब इतने अतिरिक्त हजयात्री हज पर जा सकेंगे। सरकार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा सऊदी के हज व उमराह मंत्री मोहम्मद सालेह बिन ताहेर बेनतेन के साथ द्विपक्षीय वार्षिक हज समझौता 2018 पर हस्ताक्षर के कुछ दिनों बाद सऊदी अरब का यह फैसला आया है।अल्पसंख्यक मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा समय में कुल 1.75 लाख भारतीय नागरिक हज पर जा सकते हैं। बीते साल सऊदी अरब ने भारत के हज कोटे में 35,000 की वृद्धि की थी।नकवी ने कोटे में बढ़ोतरी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता व भारत के सऊदी अरब से मजबूत होते संबंधों को दिया है। नकवी ने कहा कि तीन साल पहले यह कोटा 1.36 लाख था।सऊदी अरब ने भारत के समुद्री मार्ग के जरिए हज यात्रियों को भेजने के फैसले को भी मंजूरी दी है। इस संदर्भ में दोनों देशों के अधिकारी जल्द ही जरूरी औपचारिकताओं पर चर्चा करेंगे।हज के लिए 2018 में 3.55 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। भारतीय हज समिति लकी ड्रॉ के जरिए हज यात्रा पर जाने वालों के नाम तय करेगी।हालांकि, करीब 1,300 मुस्लिम महिलाओं ने हज के लिए बिना मेहरम (पुरुष अभिभावक) के जाने के लिए आवेदन किया है। उन्हें लकी ड्रॉ से बाहर रखा जाएगा और सभी को हज पर जाने दिया जाएगा।

टॅग्स :हज यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSaudi Arabia bus crash: बस में 01 ही परिवार की 3 पीढ़ियों के 18 सदस्य सवार, पत्नी, बेटे, तीन बेटियों और पोते-पोतियों के साथ मदीना जा रहे थे शेख नजीरुद्दीन

भारतSaudi Tragedy: हैदराबाद से  54 जायरीन 9 नवंबर को जेद्दा गए थे और 23 नवंबर को लौटना था?, तेल टैंकर से टक्कर और 45 की मौत, वीडियो

भारतIndian Hajj Quota: सऊदी अरब ने भारतीय निजी हज कोटे में 80% की कटौती की, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता

विश्वहज यात्रा के दौरान 2024 में 1,300 से अधिक लोगों की मौत, सऊदी अरब ने साझा की जानकारी

पूजा पाठHajj 2024: मुस्लिमों के लिए बहुत पवित्र है मक्का में काबा की तीर्थयात्रा, जानें क्या है महत्व

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल