लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के चलते रामनवमी पर घर बैठे खुद से करें पवित्र हवन, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और हवन सामग्री

By मेघना वर्मा | Updated: April 2, 2020 08:30 IST

इस बार लॉकडाउन की वजह से इस व्रत में भी कुछ अंतर देखने को मिला है। इस बार रामनवमी पर ना लोग मंदिर जा पाएंगे ना अपने घर पर किसी भी तरह का पाठ का आयोजन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजिन लोगों को भी हवन करना है वो स्वच्छ वस्त्र धारण करके अग्नि कुंड के पास बैठ जाएं। हवन करने से पहले जरूरी है कि आप उसकी साम्रगी को इकट्ठा करें।

आज रामनवमी का पावन पर्व है। सनातन धर्म में इस दिन का बहुत महत्व बताया गया है। नवरात्रि के बाद इस दिन को लोग को बड़े विशेष पूजा-अर्चना करके मनाते हैं। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान राम का जन्म हुआ है। हर साल राम नवमी पर लोग अपने-अपने घरों पर पूजा करवाते हैं या मंदिरों में जाकर जाप करवाते हैं।

इस बार लॉकडाउन की वजह से इस व्रत में भी कुछ अंतर देखने को मिला है। इस बार रामनवमी पर ना लोग मंदिर जा पाएंगे ना अपने घर पर किसी भी तरह का पाठ का आयोजन करेंगे। ऐसे में आप चाहें तो घर पर खुद से ही हवन कर सकते हैं। आपको इसके लिए किसी भी पुरोहित की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

आइए आपको बताते हैं किस तरह आप घर पर खुद से हवन कर सकते हैं-

हवन करने से पहले जरूरी है कि आप उसकी साम्रगी को इकट्ठा करें। इसके लिए आम की लकड़ी, पीपल का तना या छाल, बेल, नीम, पलाश गूलर की छाल, चंदन की लकड़ी अश्वगंधा ब्रह्मी मुलैठी की जड़, कपूर, तिल, चावल, लौंग, गाय का घी, लोबार, इलाइची, शक्कर, नवग्रह की लकड़ी, पंचमेवा, सूखा नारियल और गोला तथा जौ। इन सभी सामग्रियों को ले लें। 

हवन की विधि

जिन लोगों को भी हवन करना है वो स्वच्छ वस्त्र धारण करके अग्नि कुंड के पास बैठ जाएं। इस हवन कुंड में आम की लकड़ी और कर्पूर से हवन कुंड  में अग्नि जलाएं। इसके बाद घी से ऊं ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डयै विच्चे नम: का जाप करें। माता के नाम से आहुति दें। इसके बाद सभी देवी-देवताओं के नाम से 3 से 5 बार आहुति दें।

शुभ मुहूर्त

नमवी तिथि प्रारंभ - 03:40 AM (2 अप्रैल)नवमी तिथि समाप्त - 02:43 AM (3 अप्रैल)राम नवमी मध्या मुहूर्त - 11:10 AM - 01:40 PM

टॅग्स :राम नवमीभगवान रामनवरात्रिचैत्र नवरात्रिनवरात्री महत्वपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग