लाइव न्यूज़ :

Ram Navami 2023: इस साल राम नवमी पर अत्यंत दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2023 14:46 IST

हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनायी जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि को प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इस साल रामनवमी पर्व 30 मार्च को पड़ेगा।

Open in App

Ram Navami 2023: रामनवमी का पावन पर्व भगवान श्रीराम को समर्पित है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव है। जिसे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन शहर-शहर, नगर-नगर शोभा यात्रा निकाली जाती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनायी जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि को प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इस साल रामनवमी पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस साल राम नवमी के दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। जिसकी वजह से इस दिन महत्व और अधिक बढ़ गया है।  

रामनवमी पूजा मुहूर्त

नवमी तिथि प्रारंभ - 29 मार्च 2023, रात्रि 09:07 बजे नवमी तिथि समाप्त- 30 मार्च 2023, रात्रि 11: 30 बजेपूजा का मुहूर्त- 30 मार्च, सुबह 11:11 बजे से दोपहर 01:46 बजे तक 

रामनवमी पर शुभ योग 

इस साल राम नवमी पर गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरुवार का संयोग बन रहा है। ऐसे में राम नवमी के दिन इन पांचों योग के होने से प्रभु राम की पूजा का शीघ्र फल मिलेगा।

रामनवमी पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।पूजा स्थान को शुद्ध करने के बाद पूजा आरंभ करें।हाथ में अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें।भगवान राम का पूजन आरंभ करें।पूजन में गंगाजल, पुष्प, फल, मिष्ठान आदि का प्रयोग करें।रोली, चंदन, धूप और गंध आदि से षोडशोपचार पूजन करें।तुलसी का पत्ता और कमल का फूल अर्पित करें।पूजन करने के बाद रामचरितमानस, रामायण और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।पूजा समापन से पूर्व भगवान राम की आरती करें।

रामनवमी पर करें हवन

रामनवमी पूजा के बाद हवन का भी विधान है। इस दिन तिल, जौ और गुग्गुल को मिलाकर हवन करना चाहिए। हवन में जौ के मुकाबले तिल दो गुना होना चाहिए और गुग्गुल आदि हवन सामग्री जौ के बराबर होनी चाहिए। राम नवमी के दिन घर में हवन आदि करने से घर के अन्दर किसी भी प्रकार की अनिष्ट शक्ति का प्रवेश नहीं हो पाता और घर की सुख-समृद्धि सदैव बनी रहती है।

टॅग्स :राम नवमीचैत्र नवरात्रिभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल