लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर बहनें नौ ग्रहों से मांगती हैं भाई की खुशहाली

By गुणातीत ओझा | Updated: August 2, 2020 16:11 IST

सावन माह की अंतिम तिथि पूर्णिमा है। इसी तिथि पर रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस बार सुबह 9.29 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा के बाद ही बहनों को अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें पूजा की थाली सजाती है।इस पूजा की थाली में बहन नौ ग्रहों की सामग्री द्वारा भाई की खुशहाली मांगती हैं।

रक्षाबंधन 2020: रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें पूजा की थाली सजाती है। इस पूजा की थाली में बहन नौ ग्रहों की सामग्री द्वारा भाई की खुशहाली मांगती हैं। नौ ग्रहों से यह प्रार्थना करती है कि उसके भाई को अन्न धन लक्ष्मी के साथ दीर्घायु और शुभ फल देना।

सोमवार, 3 अगस्त को सावन माह की अंतिम तिथि पूर्णिमा है। इसी तिथि पर रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस बार सुबह 9.29 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा के बाद ही बहनों को अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना चाहिए। 9.29 के बाद पूरे दिन राखी बांध सकते हैं। 3 तारीख को सुबह 7.30 बजे के बाद पूरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा। पूर्णिमा पर पूजन के बाद अपने गुरु का आशीर्वाद भी अवश्य लें।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि रक्षाबंधन पर गुरु अपनी राशि धनु में और शनि मकर में वक्री रहेगा। इस दिन चंद्र भी शनि के साथ मकर में रहेगा। ऐसा योग 558 साल पहले 1462 में बना था। उस साल में 22 जुलाई को रक्षाबंधन मनाया गया था। इस बार रक्षाबंधन पर राहु मिथुन राशि में, केतु धनु राशि में है। 1462 में भी राहु-केतु की यही स्थिति थी। भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन इस बार बेहद खास होगा, क्योंकि इस साल रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है। 

टॅग्स :रक्षाबन्धनराखी गुलज़ार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद और लालू परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव?, आखिर राबड़ी देवी-लालू यादव के पुत्र ने किससे बंधाई राखी, शेयर किया तस्वीर

भारतPM Modi celebrates Raksha Bandhan 2025: कलाई पर राखी और बच्चों के साथ मस्ती, देखिए तस्वीरें

भारतRaksha Bandhan 2025: स्कूली छात्राओं के बीच पीएम मोदी ने मनाया राखी का त्योहार, बच्चों संग मस्ती करते तस्वीरें वायरल

पूजा पाठRaksha Bandhan 2025: स्नेह और संबंधों की प्रगाढ़ता को दर्शाता है रक्षाबंधन का पर्व

पूजा पाठHappy Raksha Bandhan 2025 Wishes: अपने भाई-बहन को भेजें प्यार भरा संदेश?, रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं, संदेश और शायरी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग