लाइव न्यूज़ :

Poila Baisakh 2020: बंगाली नववर्ष पोइला बैशाख आज, भगवान गणेश के साथ इस देवी की होगी पूजा

By मेघना वर्मा | Updated: April 14, 2020 09:23 IST

नए साल में बंगाल में मेले का आयोजन भी होता है। हलांकि इस बार लॉकडाउन के चलते ऐसा होना संभव और उचित दोनों नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल पर बंगाली समुदाय एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद शुभो नोबो बोरसो बोलकर देते हैं।पोइला बैशाख का दिन बंगाली समुदाय के घरों में बड़ी धूम से मनाया जाता है।

भारत देश विविधताओं का देश हैं। यहां हर जाति और धर्म की अपनी अलग मान्यताएं और अपनी अलग विशेषता है। इसी परंपरा के बीच आज बंगाली समुदाय नया साल मनाएगा। आज यानी 14 अप्रैल से बंगाली नववर्ष शुरू हो रहा है जिसे पोइला बैशाख कहा जाता है। ये वैसाख माह का पहला दिन होता है। 

इस नए साल पर बंगाली समुदाय एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद शुभो नोबो बोरसो बोलकर देते हैं।  बंगाल में वैसाख के महीने को शुभ माना जाता है। इसलिए इसी से बंगाली समुदाय नए वर्ष की शुरूआत करता है। 

नए लेखा-जोखे की शुरुआत

पोइला बैशाख का दिन बंगाली समुदाय के घरों में बड़ी धूम से मनाया जाता है। लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। इसी दिन से व्यापारी अपने लिए नए लेखा-जोखा और बही खाता भी शुरू करते हैं। घर में सुबह पूजा करने के बाद स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं। माना जाता है कि इस दिन परिवार में साथ पूजा करने से समृद्धि और सुख आता है। 

गाय की होती है पूजा

बंगाली नए वर्ष के दिन गाय की पूजा भी की जाती है। मंदिर जाकर बड़ों का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है। वहीं लोग इस दिन गाय को स्नान करा के उनका तिलक लगाते हैं और उनकी पूजा करके उन्हें भोग चढ़ाते हैं। गाय का पांव छूकर उनसे आशीर्वाद मांगा जाता है। 

पीली साड़ी में महिलाएं

इस नए साल में बंगाली समुदाय के बीच खासकर बंगाल में मेले का आयोजन भी होता है। हलांकि इस बार लॉकडाउन के चलते ऐसा होना संभव और उचित दोनों नहीं हैं। इस आयोजन में या इस नये वर्ष के दिन बंगाली समुदाय की महिलाएं पीली साड़ी में और पुरुष धोती कुर्ता (पारंपरिक परिधान) धारण करते हैं। इस दिन पुआल जलाने का भी रिवाज है। लोग इस पुआल में अपने गुजरे साल के कष्टों की आहुति देते हैं। 

भगवान गणेश के साथ मां लक्ष्मी की पूजा

बंगाली लोग इस दौरान भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अच्छी बारिश के लिए बादलों की भी पूजा की जाती है। साथ ही नाश्ते में प्याज, हरी मिर्च और फ्राईड हिल्सा फिश के साथ पान्ता भात बनाया जाता है।

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल