लाइव न्यूज़ :

2 सितंबर तक राहु-शुक्र के साथ बुध का बन रहा अनोखा संयोग, जानें आपकी राशि पर इसका असर

By मेघना वर्मा | Updated: June 27, 2018 10:33 IST

इस राशि में पहले से ही राहु और कर्क मौजूद है तो ऐसी स्थिति में अब त्रिग्रही योग बनता हुआ दिख रहा है।

Open in App

नक्षत्रों के हेर-फेर का असर हमारी राशियों पर आसानी से देखा जा सकता है। कभी-कभी हमारे ग्रह कुछ खास संयोग बना लेते हैं जिनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस बार भी बुध ग्रह राहु और शुक्र के साथ मिलकर कुछ ऐसे ही संयोग बना रहा है। आने वाले 2 सितंबर तक अब बुध ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में रहेगा। इस राशि में पहले से ही राहु और कर्क मौजूद है तो ऐसी स्थिति में अब त्रिग्रही योग बनता हुआ दिख रहा है। ऐसे में इस योग का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आप भी जानिए आप की राशि पर क्या पड़ेगा इसका असर। 

मेष

बड़े बुजुर्ग की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। जो लोग घर गाड़ी खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनके लिए समय अनुकूल है। आप जमकर मेहनत करेंगे और उसका फल भी आपको मिलेगा। ऑफिस में आपके सिनियर्स से आपको पूरा स्पोर्ट मिलेगा। 

वृषभ

यह संयोग आपको लिए मिला-जुला कर अनुकूल रहने वाला है। आप इस दौरान अपने भाई-बहनों की मदद कर सकते हैं। यह मदद ज्यादा आर्थिक रूप से होगी। इस समय आप दूसरों पर निर्भर ना करें बल्कि खुद पर भरोसा रख कर आगे बढ़ें। जो लोग नया काम करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल है। 

मिथुन

यह योग आपके लिए फायदेमंद होगा। इस दौरान आपका मनोबल काफी बढ़ेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा पाएंगे। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। स्वादिष्ट भोजनों का आप समय-समय पर आनन्द ले सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - 12 साल में एक बार इस शिव मंदिर पर गिरती है बिजली, स्वयं भगवान शिव देते हैं इसका आदेश

कर्क

विदेश संबधों में लाभ मिलेगा। स्वास्थय को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। खर्चे में बढोत्तरी हो सकती है। ऑफिस के लिए माहौल बिल्कुल सही है। कोई भी काम अकेले ना करके साझेदारी में करें इससे आपको लाभ होगा। 

सिंह

अपने बेवजह खर्चे पर लगाम लगाएं वरना आर्थिक संकट हो सकता है। घर के किसी सदस्य के विदेश जाने के योग भी दिख रहे हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को दूर रखे। 

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए यह संयोग कोई शुभ संदेश लेकर आ रहा है। इस समय में आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आपको पार्टनर से आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार वालों के साथ रिश्ते सही होंगे और आपकी आमदनी भी अच्छी होगी। 

ये भी पढ़ें - 7 जुलाई को लग रहा है अनोखा चन्द्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

तुला

आपको निजी और कामकाजी जीवन में संतोष मिलेगा। लोगों से लड़ाई-झगड़े या मौखिक विवाद भी कम होंगे। करियर में उन्नति होगी। वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। 

वृश्चिक

इस राशि वालों को इस संयोग से काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा। हलांकी योग के अंत में लाभ ही हासिल होगा। माता-पिता की सेहत के साथ बच्चों और अपने साथी के सेहत का भी ख्याल रखें। आपको अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। 

धनु

आपको भी इस संयोग से मिश्रित लाभ होगा। वैवाहिक जीवन पर आपके ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें। सोच-समझ कर चीजों को चुनें। अपने सेहत पर भी ध्यान दें। 

मकर

आपके प्रमोशन होने के चांसेज दिख रहे हैं। आपके प्रयास सफल होंगे अगर ईमानदारी से किए जाएं। अपने से छोटों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। समझदारी से काम लें। रुका हुआ पैसा भी इस दौरान आपको मिल सकता है। 

कुंभ

पैसों का अधिक लाभ होगा मगर ध्यान दें सावधानी नहीं बरती तो आपको मुंह की खानी भी पड़ सकती है। पुराना उधार आप चुका पाएंगे। आपके विरोधी पक्ष कमजोर होते भी दिख रहे हें। 

मीन

जो जातक लंबे समय से विवाह करने के इच्छुक थे, उन्हें इस समय शुभ समाचार मिल सकता है। नया काम करने के लिए यह समय अनुकूल है। अपनी बातों और व्यवहार से रिश्ते को मजबूती प्रदान कर सकेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता