लाइव न्यूज़ :

Papankusha Ekadashi 2021 Upay: पापांकुशा एकादशी आज, सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये 5 उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2021 07:31 IST

यह समस्त प्रकार के पापों को हरने वाली एकादशी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पापांकुशा एकादशी व्रत प्रति वर्ष आश्विन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने वालों के जन्मों जन्मों के पाप मिट जाते हैं। यहां तक की इस व्रत से उनके परिजनों और पूर्वजों के भी पाप धुल जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमस्त प्रकार के पापों से मुक्त करता है यह एकादशी व्रतइस दिन व्रत रखने वालों को जन्म चक्र से मिलती है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी तिथि आज (16 अक्टूबर) है। यह समस्त प्रकार के पापों को हरने वाली एकादशी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पापांकुशा एकादशी व्रत प्रति वर्ष आश्विन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने वालों के जन्मों जन्मों के पाप मिट जाते हैं। यहां तक की इस व्रत से उनके परिजनों और पूर्वजों के भी पाप धुल जाते हैं। मान्यता है कि पापांकुशा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में धन-वैभव और सुख-समृद्धि मिलती है। आप पापांकुशा एकादशी के दिन ये 5 कामों को कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

1. जो लोग आज के दिन उपवास रखते हैं और सच्चे मन से विष्णु जी की पूजा करते हैं। उन्हें स्वस्थ, समृद्ध और संपन्न जीवन प्राप्त होता है। साथ ही, हिन्दू मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने वाले भक्त जन्म चक्र से मुक्त से निकलकर  मोक्ष प्राप्त करते हैं।

2. आज के दिन भगवान शालिग्राम की पूजा अवश्य करें। मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक भगवान शालिग्राम की आराधना करने से जीवन में धन-धान्य के भंडार भरते हैं। भगवान शालिग्राम को आप पीले पुष्प, पीले वस्त्र और हल्दी मिला हुआ जल चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी कामना पूर्ण होगी।

3. आज के दिन तुलसी पूजा करें। शाम के समय मां तुलसी के समीप शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऊँ वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें और तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

4. आज के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। शास्त्रों के अनुसार, पीपल में भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है। इस दिन पीपल का पौधा लगाने और उसमें नियमित रूप से जल चढ़ाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

5. आज के दिन गरीब लोगों को पीले रंग के वस्त्र, अनाज और फल दान करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है और जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं रहती है।

टॅग्स :एकादशीहिंदू त्योहारधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल