लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में नये साल में खुलेगा ऐतिहासिक हिंदू मंदिर, इसी जगह पर अपने निर्वासन के दौरान कभी रहे थे पांडव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2019 10:59 IST

मान्यता है कि 'पंज तीरथ' मंदिर वहीं बना है जहां पांडव अपने निर्वासन के दौरान कुछ समय के लिए रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक बार फिर खुलेगा ऐतिहासिक 'पंज तीरथ' मंदिरमान्यता है कि महाभारत काल में पांडव अपने निर्वासन के दौरान यहीं रहे थे

पाकिस्तान तीन धार्मिक स्थल के बाद अब नये साल में एक हिंदू एतिहासिक मंदिर के द्वार भी खोल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार पेशावर में स्थित में 'पंज तीरथ' को अगले महीने खोला जा सकता है। बंटवारे के बाद से ही ये मंदिर बंद पड़ा है।

मान्यता है कि ये मंदिर वहीं बना है जहां पांडव अपने निर्वासन के दौरान कुछ समय के लिए रहे थे। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहले ही इस मंदिर को नेशनल हैरिटेज घोषित कर चुका है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पाकिस्तान के इवाक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के चेयरमैन आमिर अहमद ने बताया मंदिर के जीर्णोद्धार का काम जारी है। उन्होंने कहा, 'हम इस मंदिर को जनवरी में खोल सकते हैं।' 

हाल के दिनों में ये दूसरा हिंदू मंदिर होगा जिसे पाकिस्तान सरकार की ओर से खोला जाएगा। इससे पहले इसी साल अक्टूबर में सियालकोट में 1000 साल पुराने शिवाला तेजा सिंह मंदिर को हिंदू धर्म के लोगों के लिए खोला गया था।

वहीं, करतारपुर कॉरिडोर से पहले पाकिस्तान ने झेलम में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट रोहतास किले के पास स्थित गुरुद्वारा चोआ साहिब के द्वार भी खोले थे। वहीं, जुलाई में भी पाकिस्तान ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुजरांवाला स्थित गुरुद्वारा खारा साहिब खोला था। इसे भी विभाजन के बाद बंद कर दिया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानमहाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल