लाइव न्यूज़ :

New Year 2020: नए साल में शनिदेव बदल रहे हैं राशि, इन जातकों के चमक जाएंगे सितारे

By मेघना वर्मा | Updated: November 30, 2019 11:39 IST

आने वाले साल में शनिदेव की राशियों के परिवर्तन की शुरुआत करने वाले हैं। जिसका असर कुछ खास राशियों पर पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेगा।माना जाता है कि ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने से अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

हिन्दू सभ्यता में ग्रहों की चाल और राशियों के परिवर्तन को बेहद महत्व दिया जाता है। किसी भी शुभ काम करने से पहले इन सभी चीजों का खासा ध्यान रखा जाता है। माना जाता है कि ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने से अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं नए साल में ग्रहों की चाल जरूर बदलती है। 2020 में भी राशियों में बड़ा बदलाव होने वाला है। 

आने वाले साल में शनिदेव की राशियों के परिवर्तन की शुरुआत करने वाले हैं। जिसका असर कुछ खास राशियों पर पड़ेगा। हिन्दुस्तान डॉट कॉम की मानें तो 24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं इससे पहले सिंतबर से पूरे 142 दिन बाद धनु राशि में चल रहे शनि देव उल्टी चाल छोड़कर सीधी चाल चलना शुरू कर दिया था। इससे कई राशियों पर शनि की छाया हट जाएगी।

आइए आपको बताते हैं उन राशियों के बारे में जिनपर शनिदेव की चाल का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हो सकता है इन जातकों की किस्मत भी चमक जाए। 

1. धनु राशि

शनि नए साल में मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे धनु राशि वालों को शनि देव के प्रकोप से राहत मिलेगी। शनि देव अब उल्टी चाल छोड़कर सीधी चाल चलना शुरू करेंगे। जिससे धनु राशि वालों को जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ रहा था उससे निजात मिलेगी। 

2. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर लगी शानी की दृष्टि अब हठ जाएगी। इस राशि वालों का अब अच्छा समय बीतेगा। इनके जीवन में काफी सुखद घटनाएं होंगी। नए साल में आपका दिन अच्छी तरह बीतेगा। 

3. वृषभ राशि

शनि मकर राशि में जा रहा है तो वृषभ राशि वालों पर इसका असर पड़ेगा। वृषभ राशि पर लगी शनी की ढैय्या अब खत्म हो जाएगी। उस लोगों की जिंदगी में सकारात्मकता आएगी। 

4. कन्या राशि

कन्या राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। जो नए साल में खत्म हो जाएगी। इस राशि के लोग इस समय परेशा चल रहे हैं मगर नए साल में इसकी समस्या खत्म हो जाएगी। 

टॅग्स :शनि देव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठShani Amavasya 2023: आज है शनि अमावस्या पर सूर्यग्रहण, इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा

पूजा पाठRang Panchami 2023: कल मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें किस देवता को चढ़ाए कौन सा रंग और पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा पाठशनि राशिफल 2023: नए साल में ये 5 राशिवाले शनि की टेढ़ी नजर से रहेंगे परेशान, रहें जरा संभलकर

पूजा पाठShani Jayanti 2022: शनि जयंती कल, इस शुभ अवसर पर राशि के अनुसार करें दान, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग