Shani Amavasya 2023: आज है शनि अमावस्या पर सूर्यग्रहण, इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा

By अंजली चौहान | Published: October 14, 2023 06:35 AM2023-10-14T06:35:03+5:302023-10-14T06:35:03+5:30

ऐसा माना जाता है कि शनि अमावस्या पर भगवान शनि की पूजा करने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि मिलती है।

Shani Amavasya 2023 Today is the solar eclipse on Shani Amavasya these zodiac signs will be blessed by Shani Dev | Shani Amavasya 2023: आज है शनि अमावस्या पर सूर्यग्रहण, इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा

फाइल फोटो

Highlightsआज शनि अमावस्या है आज ही सूर्यग्रहण भी लग रहा है शनि देव की इन राशियों पर कृपा होगी

Shani Amavasya 2023: हिंदू धर्म में हर व्रत-त्योहार का खास महत्व है। शास्त्रों में किसी भी तिथि-व्रत को लेकर नियम बनाए गए है जिनका पालन करना हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म में मान्यताओं के अनुसार अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष की आखिरी शनि अमावस्या 14 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जाएगी।

इस शुभ दिन पर, भक्त भगवान शनि की पूजा करते हैं और जीवन में सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ अनुष्ठानों का पालन करते हैं। इस दिन का सबसे खास पहलू यह है कि यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भी होगा।

वैसे तो शनि अमावस्या साल में कई बार आती है लेकिन इस बार इसी दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दिन लोग न्याय के देवता भगवान शनि से आशीर्वाद मांगते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा करने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि मिलती है।

बेहद खास है इस बार का सूर्य ग्रहण

शनि अमावस्या के दिन पड़ रहा ये सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें सूर्य पर आग का छल्ला दिखने की उम्मीद है, जो एक दुर्लभ घटना है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका असर विभिन्न राशियों पर पड़ेगा।

शनिदेव यमराज और भद्रा के भाई हैं। चूँकि वह न्याय के देवता हैं, इसलिए वह व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर पुरस्कार प्रदान करते हैं। इसलिए शनिदेव की पूजा करते समय महत्वपूर्ण उपाय करना जरूरी है।

राशियों पर कैसा होगा असर?

ज्योतिष गणना के अनुसार 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण शनिवार रात 8:34 बजे से रविवार सुबह 2:25 बजे तक रहेगा।

मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन और मकर राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रहण सकारात्मक बदलाव लाएगा। उन्हें करियर, धन, व्यक्तिगत विकास और रिश्तों के मामले में लाभ मिलेगा। उन्हें अपने परिवार और प्रियजनों से सहयोग मिलेगा।

वहीं, कुंभ, तुला, कन्या, वृषभ और कर्क राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। रिश्तों में दरार के साथ-साथ उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। 

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारियां सामान्य जानकारी पर आधारित है। लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है कृपया इनका पालन करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह आवश्य लें।)

Web Title: Shani Amavasya 2023 Today is the solar eclipse on Shani Amavasya these zodiac signs will be blessed by Shani Dev

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे