लाइव न्यूज़ :

नाग पंचमी के दिन के दिन भूलकर भी न करें ये काम वरना रूठ जाएंगे महादेव, जानें क्या करें क्या न?

By अंजली चौहान | Updated: August 19, 2023 17:30 IST

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाम पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल 21 अगस्त को है नाग पंचमी सावन माह में नाग पंचमी आती हैसर्पों की पूजा का विशेष योग होता है इस दिन

Nag Panchami 2023: हिंदू धर्म को नाग पंचमी का विशेष महत्व है। नाग पंचमी का त्योहारसावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी 21 अगस्त 2023 को है। नाग पंचमी के मौके पर नाग देवता की पूजा की जाती है।

इस दिन पूजा करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। सनातन धर्म के पौराणिक काल से ही नागों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

साथ ही राहु-केतु और कालसर्प दोष के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि नाग पंचमी के क्या नियम है और इस दिन भक्तों को क्या करना चाहिए अथवा क्या नहीं।

कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि नाग पंचमी के दिन हमारे ऐसा क्या करने से महादेव नाराज हो जाते हैं जिसके बाद हमें उनका प्रकोप झेलना पड़ता है तो चालिए आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताते है सबकुछ...

नाग पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम

1- मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग या नाग देव पर तांबे के लोटे से दूध नहीं चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए हमेशा दूध के लिए पीतल के लोटे का प्रयोग करें।

2- नाग पंचमी के दिन जीवित सांप को दूध न पिलाएं, क्योंकि दूध सांप के लिए जहर के समान हो सकता है। 

3- शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन गलती से भी जीवित सांप की पूजा करना और उसे पीड़ा पहुंचाना पाप है। इस दिन नाग देवता की मूर्ति या फोटो की पूजा करें और उनकी मूर्ति का दूध से अभिषेक करें।

4- धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि नाग पंचमी के दिन तवे या लोहे की कड़ाही में खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है। 

5- नाग पंचमी के दिन किसी भी नुकीली और नुकीली वस्तु जैसे सुई या चाकू का इस्तेमाल अशुभ माना जाता है।

6- नाग पंचमी के दिन जमीन भी नहीं खोदनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मिट्टी या जमीन में सांप के बिल या बांबी टूटने का डर रहता है।

(डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

टॅग्स :नाग पंचमीहिंदू त्योहारत्योहारसावन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना