लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को भेजा समन, 25 जून को मुंबई को पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2022 22:13 IST

मुंबई पुलिस द्वारा भेजे गए समन में नूपुर शर्मा को 25 जून को इस संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हो को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मा को पाइधोनी पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गयाउनके खिलाफ रजा अकादमी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था

मुंबई: मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मुहम्मद पर उनकी कथित टिप्पणी के संबंध में समन भेजा है। भेजे गए समन में शर्मा को 25 जून को इस संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हो को कहा गया है। एक पुलिस सूत्र ने कहा, "मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी किया है। उसे पाइधोनी पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है।" 

मुंबई पुलिस ने इससे पहले रजा अकादमी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों के मुताबिक रजा अकादमी की शिकायत पर पाइधोनी पुलिस स्टेशन ने शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

मालूम हो कि एक समाचार चैनल की बहस के दौरान, नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद से पूर्व भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ डराने-धमकाने का अभियान बेरोकटोक जारी है। उन्हें सिर तन जुदा करने की धमकी मिल रही हैं। 

उनके खिलाफ भारत के विभिन्न राज्यों में कई एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। उनकी कथित 'ईशनिंदा' और बाद में माफी मांगने पर भाजपा से उन्हें निलंबित करने के बावजूद, इस्लामवादियों ने उन्हें धमकियों के साथ निशाना बनाना जारी रखा है। उसके सिर पर अब भी 20 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के कई इनाम रखे गए हैं।

टॅग्स :नूपुर शर्मामुंबई पुलिसपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल