लाइव न्यूज़ :

शनि देव हैं आपसे नाराज तो अपनाएं ये उपाय, इस मंत्र का करें जाप

By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2018 20:54 IST

बहुत कम लोग जानते हैं कि शनि देव जितने कठोर हैं उतने ही उदार भी है।

Open in App

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है, जो धरती पर सही और गलत का फैसला करते हैं। लोगों को अनुचित और उचित चीजें बताकर सही मार्ग पर लाते हैं। शास्त्रों की मानें तो शनिवार का दिन शनि देव के लिए माना जाता है। शनि देव को मनाना बहुत मुश्किल है, वो जिससे रूठ जाएं उनपर शनि की साढ़े साती लग जाती है और उस पर कोई ना कोई समस्या लगातार बनी रहती है। जो लोग अनुचित रास्ते पर चलते हैं शनि देव उन्हें ही दंड देते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शनिदेव जितने कठोर हैं उतने ही उदार भी है।

साफ दिल से अगर शनि देव की पूजा की जाए तो उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। आपके जीवन में भी अगर शनी की साढ़े साती चल रही हो, किसी भी काम को करने में परेशानी आ रही हो या काम बनते-बनते रह जाता हो तो शनि देव की पूजा से आपको लाभ हो सकता है। सिर्फ यही नहीं शनि देव की सवारी भी हमें अपने दिन की शुरुआत में दिख जाए तो उससे हमारे दिन में बहुत फर्क पड़ता है।   

शनि देव के सबसे करीबी है घोड़ा

शास्त्रों के अनुसार, शनि देव की सबसे पसंदीदा सवारी काला घोड़ा है। इसे पूजने से आपकी हर मनोकामना सीधे शनि देव तक पहुंचती है। इतना ही नहीं शनि देव की यह सवारी शुभ फल की निशानी है। इसे पूजने से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और वह अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। शनिवार के दिन सुबह घर से निकलते समय अगर काले घोड़े का दर्शन हो जाए तो दिन शुभ और अच्छे तरीके से कटता है।       

दिख जाए अगर रास्ते में भैंसा

शनि देव को यमराज का भाई भी कहा जाता है जिस कारण से उनकी दूसरी सवारी भैंसा भी है। दिन की शुरूआत में अगर आपको भैंसे के दर्शन हो जाते हैं तो आपका दिन मिला-जुला होगा। ऑफिस के कामों में आपको होशियारी और सतर्कता से काम लेना चाहिए और बिना बात किसी से उलझना नहीं चाहिए।

शनि मूर्ति पर चढ़ाएं नीला फूल

आपके ऊपर भी यदि शनि देव की कृपा नहीं है या आपके कामों में लगातार बाधाएं आ रही हैं तो आज के आपको शनि देव की पूजा करनी चाहिए। "ॐ शं शनिश्चाराए नम" के जाप करना चाहिए। इसके अलावा शनि देव की प्रतिमा पर नील फूल अर्पित करके तेल का दिया जलाना चाहिए। संभव हो तो उस दिए में काला तिल डालकर दिया जलाना चाहिए। सुबह या शाम स्नान के बाद पीपल के पेड़ को जल भी चढ़ाना चाहिए। साथ ही एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और वह तेल किसी जरूरत मंद को दान कर दें इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा बनी रहेगी। 

(फोटो-विकिमीडिया)

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा - पाठइन मंत्रों के बिना शनि देव की पूजा है अधूरी

पूजा - पाठबजरंगबली और शनिदेव का रिश्ता है बेहद खास, जरूर जानना चाहेंगे आप

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल