लाइव न्यूज़ :

Masik Shivaratri 2020: मासिक शिवारात्रि आज, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 10 सामग्री, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

By मेघना वर्मा | Updated: May 20, 2020 06:20 IST

शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ फल पाने के लिए शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशिवरात्रि का पर्व प्राचीन काल से ही मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

भगवान शिव की की पूजा के लिए शिवरात्रि की दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। हर माह आने वाली शिवरात्रि पर लोग भगवान शिव और पार्वती की पूजा करते हैं। हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। आज यानी 20 मई को मासिक शिवरात्रि है। 

शिवरात्रि का पर्व प्राचीन काल से ही मनाया जा रहा है। हिंदू पुराणों में शिव रात्रि के व्रत का महत्व भी बताया गया है। शास्त्रों की मानें तो देवी लक्ष्मी, इंद्राणी, सरस्वती, गायत्री, सीता और पार्वती ने भी शिवरात्री का व्रत करके भगवान शिव का पूजन किया था। इस दिन पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सिर्फ यही नहीं मान्यता ये भी है कि इस दिन पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। 

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीज

शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ फल पाने के लिए शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ाना चाहिए-

1. जल2. शद्ध घी3. दूध4. शक्कर5. शहद6. दही7. बेल पत्र8. धतूरा9. भांग10. सफेद रंग का फूल

मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि

1. मासिक शिवरात्रि वाले दिन सूर्योदय से पहले उठें।2. स्नान आदि करके भगवान शिव का ध्‍यान कर व्रत का संकल्‍प लें।3. भगवान शिव की मूर्ती की स्थापना करके विधि-विधान से उसका पूजन करें। 4. शिव पूजा करते समय ऊं नम: शिवाय का लगातार जप करें।5. शिव की पूजा करते समय शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करें।6. शिव पूजन करने के बाद भगवान को भोग लगाएं। 7. पूजा के बाद प्रसाद वितरण करें।8. अब दान के बाद व्रत खोलें।

टॅग्स :भगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारतVIDEO: सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण' टीम का एयर शो, दिखाए शानदार करतब

भारतVIDEO: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर