लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक व्रत और त्योहार (2 से 8 मार्च): एकादशी और प्रदोष व्रत इस हफ्ते कब, देखें इस सप्ताह पड़ने वाले व्रतों की लिस्ट और मुहूर्त

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 2, 2020 10:16 IST

Weekly Festival (2 से 8 मार्च): ये मार्च महीने का पहला हफ्ता है। इस सप्ताह एकादशी और प्रदोष व्रत जैसे महत्वपूर्ण व्रत पड़ रहे हैं। देखिए पूरी लिस्ट

Open in App
ठळक मुद्देWeekly Festival: इस सप्ताह और एकादशी और प्रदोष व्रत, होलाष्टक की भी शुरुआतरोहिणी व्रत 2 और कुछ जगहों पर 3 मार्च को भी, फाल्गुन मास का ये शुक्ल पक्ष है

Weekly Festival (2 से 8 मार्च): मार्च के पहले हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। ये फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष भी है जो 9 मार्च को होलिक दहन के दिन खत्म हो रहा है। इसके बाद नये और हिंदी कैलेंडर के पहले माह चैत्र की शुरुआत हो जाएगी। बहरहाल, इस सप्ताह की बात करें तो धार्मिक लिहाज से होलाष्टक सहित एकादशी और प्रदोष की तिथि महत्वपूर्ण है। यहां देखें, इस हफ्ते (2 से 8 मार्च) के बीच पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

रोहिणी व्रत: यह नक्षत्र पर आधारित व्रत है जो 2 मार्च को है। वैसे रोहिणी नक्षत्र 3 मार्च को प्रात: 10.28 बजे तक रहेगा। राजस्थान पंचांग अनुसार 3 मार्च को ये रहेगा।

होलाष्टक: ये कहीं 2 मार्च को तो कहीं 3 मार्च को लगेगा। उदया तिथि अनुसार 3 मार्च (मंगलवार) से होलाष्टक मानना उचित है। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किये जाते। ये होली के 8 दिन पहले लगता है।  

आमलकी एकादशी: ये व्रत 6 मार्च (शुक्रवार) को है। इस व्रत में चैत्ररथ राजा की कथा आती है। इसी राजा ने आमलकी एकादशी का व्रत किया। चैत्ररथ राजा ने नदी किनारे आंवले के वृक्ष के नीचे इस व्रत को किया। एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। आमलकी एकादशी पर आंवला के पेड़ के नीचे विष्णु जी की पूजा का विधान है। इस व्रत को करने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

शनि प्रदोष: ये 7 मार्च (शनिवार) को है। इस दिन त्रयोदशी तिथि है। हर माह के दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत आता है जिसमें भगवान शिव की पूजा की परंपरा है। इस बार प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ने वाला है। इसे शनि प्रदोष  व्रत कहा जाता है। शनि के दोष से मुक्ति के लिए शनि प्रदोष का बड़ा महत्व है।

टॅग्स :एकादशीप्रदोष व्रतलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ31 दिसंबर की एकादशी क्यों है खास? जानिए व्रत, पारण और पुण्य का महत्व

पूजा पाठEkadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग