लाइव न्यूज़ :

मनु स्मृति: ऐसी स्त्री को ठुकराने का मतलब है खुद की 'बर्बादी'

By गुलनीत कौर | Updated: July 6, 2018 11:52 IST

मनुस्मृति के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जो यदि तोहफे में या किस्मत से आपको मिलें, तो उन्हें ठुकराना नहीं चाहिए।

Open in App

मनु ऋषि द्वारा रचित महानतम ग्रन्थ मनुस्मृति में मनुष्य जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख मिलता है। इसी ग्रन्थ में जीवन को सरल और सुखमयी बनाने के कई श्लोक दर्ज है। यदि इनका पालन किया जाए तो इंसान कई दिक्कतों से बच सकता है। मनुस्मृति के एक श्लोक में कहा गया है - "स्त्रियो रत्नान्यथो विद्या धर्मः शौचं सुभाषितम्। विविधानि च शिल्पानि समादेयानि सर्वतः।।"  इस श्लोक में मनु ऋषि कुछ चीजों का वर्णनं कर रहे हैं जो यदि तोहफे में मिलें, तो उन्हें ठुकराना नहीं चाहिए। बल्कि खुशी-खुशी स्वीकार कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वे चीजें:

शुद्ध एवं महंगे रत्न

पुखराज, हीरा, नीलम, पन्ना, आदि रत्नों को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुद्ध एवं बहुमूल्य माना गया है। इन रत्नों को खरीद पाना हर किसी के वश की बात नहीं होती है। लेकिन अगर कोई इन्हें खरीदकर इस्तेमाल करे तो वह बड़ी से बड़ी दिक्कतों का समाधान पा सकता है। अगर ऐसे रत्न कभी भी तोहफे में मिलें तो इन्ह्ने तुरंत स्वीकार कर लें। ये आपके भविष्य को सुधारने के काम आएंगे।

विद्या

किताबें, किसी द्वारा दी गई सलाह या ज्ञान, यदि बिन पूछे आपको कोई ये दे तो इनकार ना करें। ज्ञान कैसा भी हो, यदि मिले तो इससे हमारी विद्या में ही इजाफा होता है। 

धर्म

धर्म केवल वह नहीं जो आप देखते हैं या जिसके बारे में आप किसी से सुनते हैं। धर्म धारण किया जाता है, धर्म कर्म प्रधान है। यह केवल एक शब्द नहीं है। व्यक्ति के जीवन का सार है। यह मनुष्य को सही राह पर चलने की सीख देता है, तो यदि कोई आपको धर्म का मार्ग दिखाए तो इस ज्ञान को ठुकराएं नहीं।

चाणक्य नीति: बुरे वक्त में इस तरह करें अपने और पराए की सही पहचान

उपदेश

किसी विद्वान, ज्ञानी या आपके घर के बदु-न्बुजुर्ग द्वारा आपको कोई उपदेश दिया जाए तो उसे हमेशा विनम्रतापूर्वक सुनें और उस पर अमल करने की कोशिश करें। 

कला

कला की कोई जाती, धर्म या उसे सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। यदि कोई बिना किसी उपेक्षा के आपको कला की सीख दे तो उसे खुशी खुशी स्वीकार करें। 

ऐसी स्त्री

स्त्री का केवल सुन्दर होना ही उसे सर्वश्रेष्ठ नहीं बनाता है। स्त्री यदि बुद्धिमान हो, उसका चरित्र साफ हो, वह परिवार को सहेज कर रखने वाली हो और अगर ऐसी स्त्री स्वयं चलकर आपकी जिंदगी में आए तो उसे ठुकराएं नहीं। उसे स्वीकार ना करना उसका अपमान करने के बराबर होगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग