लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2026: कल सूर्य का मकर राशि में होगा गोचर, मेष समेत ये 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2026 15:48 IST

ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य का मकर राशि में यह गोचर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर सूर्य के इस गोचर का फल-

Open in App

Surya Gochar 2026 Makar Rashi: सूर्य ग्रह 14 जनवरी, बुधवार को मकर राशि में गोचर करेगा और इस राशि में वह 13 फरवरी 2026 तक रहने वाला है। सूर्य के इस गोचर को मकर संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य का मकर राशि में यह गोचर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर सूर्य के इस गोचर का फल-

मेष: कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। आप अपने कर्मक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेगा। आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपकी लाभकारी योजनाएं सफल साबित होंगी। 

वृषभ: इस अवधि में नए कार्य की शुरूआत न करें तो बेहतर होगा। ये अवधि आपके लिए कष्टकारी रह सकती है। आपको अपने भाग्य पर भरोसा नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी मेहनत पर यकीन रखना होगा। 

मिथुन: इस दौरान आपको यात्रा में कष्ट हो सकता है। जमीन से जुड़ी चीजों में निवेश न करें तो बेहतर होगा। माता जी की सेहत को लेकर सावधान रहें। यह अवधि आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगी। इसलिए आपको संभलकर चलना होगा।

कर्क: यह गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं है। कार्य में सफलता पाने में देरी हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां आएंगी। ऐसे में आपको उनका डटकर मुकाबला करना होगा। 

सिंह: सिंह राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को माता देने में सफल होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। 

कन्या: आप अपनी योजनाओं को लागू कर सकते हैं, जो आपकी उन्नति वाला हो सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग। आप वाहन सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सूर्य ग्रह का यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। 

तुला: शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में न सोचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। पार्टनर की सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। इस समय आपके सुखों में कमी आ सकती है।  

वृश्चिक: इस समय आप ऊर्जावान रहेंगे। जहां तक कार्यक्षेत्र की बात है तो यह अवधि आपके लिए लाभकारी होगी। लाभ के नए अवसर बनेंगे। आमदनी में खूब वृद्धि होगी। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आप अपनी मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। 

धनु: धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुटुंब में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। घर में कोई समारोह संपन्न हो सकता है। कुछ मामलों में निर्णय आपके पक्ष में भी आएंगे।

मकर: इस दौरान पिता-पुत्र के बीच मनमुटाव की स्थिति बनेगी। दोनों के बीच अहं का टकराव हो सकता है। इस अवधि में आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। खासकर आपको गैस की प्रोब्लम हो सकती है।  

कुंभ: कार्यस्थल पर आपको मेहनत के बाद ही सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सावधान रहें। आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि होने की संभावना है। सावधानी से खर्च करें।  

मीन: ये समय आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आप पूरे आम्मविश्वास के साथ कार्यों को करेंगे। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे, धार्मिक आयोजनों में रुझान बढ़ेगा। 

टॅग्स :मकर संक्रांतिसूर्यज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग