लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2022 Date: 14 या 15 जनवरी अगर मकर संक्रांति की डेट को लेकर है कोई असमंजस, तो यहां जानें सही तारीख

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2022 15:00 IST

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है और मकर राशि में सूर्य का गोचर 14 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 02:43 बजे होगा। ऐसे में मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

Open in App

Makar Sankranti 2022 Date: मकर संक्राति हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। सूर्य की उपासना के साथ-साथ इस दिन स्नान एवं दान का विशेष महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरायण होने पर इसे उत्तरायणी पर्व भी कहा जाता है। 14 या 15 जनवरी, किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? अगर आप मकर संक्रांति की तारीख को लेकर उलझन में पड़े हैं तो आपको हम हिन्दू पंचांग के अनुसार, सही तिथि की जानकारी देंगे। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है और मकर राशि में सूर्य का गोचर 14 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 02:43 बजे होगा। ऐसे में मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति मुहूर्त 2022

मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक तक रहेगा। जबकि इस दिन महापुण्य काल मुहूर्त 2 बजकर 43 मिनट से 4 बजकर 28 मिनट तक तक रहेगा। 

मकर संक्रांति पूजा विधि

मकर संक्रांति के दिन तड़के उठकर स्नान आदि करना चाहिए। इसके लिए आप किसी पवित्र नदी में जा सकते हैं। कोरोना वायरस के कारण अगर नदी में जाना संभव नहीं है तो घर में पानी में तिल डाल कर स्नान करना चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाने की परंपरा है। सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल, चंदन, तिल और गुड़ रख लें। जल के इसी मिश्रण को सूर्य देव को अर्पित करें। भगवान सूर्य को जल अर्पित करते हुए 'ॐ सूर्याय नम:' मंत्र का भी जाप करना चाहिए। साथ ही इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार वस्त्र और अन्न आदि दान करना चाहिए। तिल के दान का महत्व खास है। साथ ही चावल, दाल, खिचड़ी का दान भी बहुत शुभ माना गया है। इसके अलावा ब्राह्मण को भोजन कराने की भी परंपरा है।

मकर संक्रांति का महत्व

मान्यता के अनुसार, जब 6 महीने के शुभ काल में सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, तो पृथ्वी ऊर्जामय हो जाती है। इस दिन शरीर त्यागने वाले लोगों को सीधे मोक्ष की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान, व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर शनिदेव के दिपक जलाकर पूजा जाता है और इस दिन मांगी गई मनोकामना भी पूरी होती है। देश के विभिन्न हिस्सों में यह त्योहार विविध रूपों में मनाया जाता है। किसान इस दिन को कृतज्ञता दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन तिल और गुड़ से बनी मिठाइयां बांटी जाती हैं। इसके अलावा, मकर संक्रांति पर कुछ जगहों पर पतंग उड़ाने की भी परंपरा है।

टॅग्स :मकर संक्रांतिहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग