लाइव न्यूज़ :

इस महीने लगेगा सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण, पृथ्वी के बहुत करीब आ जाएगा मंगल

By भाषा | Updated: July 8, 2018 17:14 IST

अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों को इस माह दो महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी।

Open in App

कोलकाता, 8 जुलाई: अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों को इस माह दो महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। इस महीने मंगल हमारी पृथ्वी के इतने निकट आ जाएगा कि उसे नग्न आंखों से देखा जा सकेगा जबकि पृथ्वी के बड़े हिस्से पर सदी का सबसे लंबा पूर्ण चन्द्रग्रहण देखने को मिलेगा।

इस महीने की 27-28 तारीख की दरम्यानी रात को एक घंटा 43 मिनट का पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा। भारत सहित विश्व के बड़े हिस्से में इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा। देश में चन्द्रग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 11:54 बजे से होगी।

सूर्य और चन्द्र ग्रहण में होता है एक खास अंतर, क्या आप जानते हैं?

एमपी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के अनुसंधान और अकादमिक निदेशक देवीप्रसाद द्वारी के मुताबिक यह इस सदी का सबसे लंबी अवधि का पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा। द्वारी ने बताया कि चार दिन बाद ही विश्व के लाखों लोगों को एक और शानदार खगोलीय घटना देखने को मिलेगी।

2018 में तीन सूर्य और दो चन्द्र ग्रहण, जानें किसका क्या प्रभाव होगा

उन्होने बताया कि 31 जुलाई को मंगल और पृथ्वी के बीच की दूरी 5.76 करोड़ किलोमीटर रह जाएगी। साल 2003 के बाद यह पहला मौका होगा जब लाल ग्रह पृथ्वी के इतना करीब होगा। उस दौरान इन दोनों ग्रहों के बीच की दूरी 5.57 करोड़ किलोमीटर रह गयी थी। द्वारी ने बताया कि उस रात पूरे भारत में नग्न आंखों से मंगल का दीदार किया जा सकेगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :लूनर एक्लिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना