लाइव न्यूज़ :

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर राशि अनुसार चुनें साड़ी और चूड़‍ियों का रंग, पूजा का मिलेगा शुभफल

By गुणातीत ओझा | Updated: November 3, 2020 14:17 IST

कल चार नवंब को सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ है।  इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रहती हैं। इस बार का महापर्व करवाचौथ कई अच्छे संयोग लेकर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ बस एक दिन बाद मनाया जाएगा।इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रहती हैं।

कल चार नवंब को सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ है।  इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रहती हैं। इस बार का महापर्व करवाचौथ कई अच्छे संयोग लेकर आ रहा है। इस बार करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ शिवयोग, बुधादित्य योग, सप्तकीर्ति, महादीर्घायु और सौख्य योग भी बन रहे हैं। शास्त्रों में इन योगों के महत्व में विस्तृत जानकारियां दी गई हैं। ये सभी योग बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और इनसे इस करवा चौथ की महत्ता और भी बढ़ जाती है। खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। इस बार करवा चौथ कथा और पूजन का शुभ मुहूर्त  5:34 बजे से शाम 6:52 बजे तक है। इस बार करवा चौथ पर अपनी राश‍ि के अनुसार श्रृंगार करें तो करवा महारानी की आप पर अपार कृपा होगी। आइए आपको बताते हैं क‍ि क‍िस राश‍ि के ल‍िए कौन सा रंग और कैसा श्रृंगार आपके ल‍िए शुभ रहेगा।

मेषज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आपकी राशि मेष है तो आपकी राशि के स्वामी मंगल है तो आपको करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनना चाहिए। आपके लिए यह शुभ रहेगा।

वृषभअगर आपकी राश‍ि वृषभ है तो आपको करवा चौथ पर सिल्वर या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी इनके पति के प्यार में कमी नहीं आती।

मिथुनम‍िथुन राश‍ि की महिलाओं को सबसे पहले तो यह जानना चाहिए कि इनकी राशि का स्वामी बुध है। तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर, इसी रंग की चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्रत का दोगुना फल मिल सकता है।

कर्ककर्क राश‍ि की मह‍िलाओं के राश‍ि स्‍वामी चंद्रमा है तो इस राशि की महिलाओं को लाल-सफेद रंग की साड़ी, जैसे लाल में सफेद बॉर्डर या सफेद साड़ी में लाल बॉर्डर की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना आपके ल‍िए शुभ रहेगा।

सिंहअगर आपकी राश‍ि स‍िंह है तो इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं तो इस राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी यानी ऑरेंज, गुलाबी और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको करवा माता का वरदान जल्द ही मिल सकता है।

कन्याअगर आपकी राश‍ि कन्‍या है तो इस राशि का स्वामी बुध है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, हरा या गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन महिलाओं को पूजा का शुभ फल मिल सकता है।

तुलाअगर आपकी राश‍ि तुला है तो आपकी राशि का स्वामी शुक्र है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, सिल्वर या गोल्डन रंग के कपड़े व चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल तुरंत प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिकइस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, मैरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ेगा।

धनुअगर आपकी राश‍ि धनु है तो इस राशि का स्वामी बृहस्पति है इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करना इन महिलाओं के दांपत्य जीवन में शुभ फल प्रदान कर सकता है।

मकरअगर आपकी राश‍ि मकर है तो इस राशि का स्वामी शनि है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कुंभअगर आपकी राश‍ि कुंभ है तो इस राशि का स्वामी भी शनि है तो इन राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर नीले या फिर सिल्वर रंग के कपड़े और जूलरी पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

मीनअगर आपकी राश‍ि मीन है तो इस राशि का स्वामी बृहस्पति है तो इस राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इसके साथ ही गोल्‍डन कलर की चूड़‍ियां पहनना भी आपके ल‍िए शुभ रहेगा।

टॅग्स :करवा चौथराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीKarva Chauth 2025: इन यूनिक चूड़ा सेट से बढ़ाए अपने कलाई की खूबसूरती, करवा चौथ के लिए ये लेटेस्ट डिजाइन

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठBasant Panchami 2025: सरस्वती पूजा होगी शुभ, अपनी राशि के हिसाब से पहने इस रंग के कपड़े, सब होगा मंगल

पूजा पाठकैसी है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की राशि अनुकूलता? जानिए शादी के बाद कैसा होगा दोनों का जीवन

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 21 December: इन राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर बरतनी होगी सावधानी तो किसी के लिए आज का दिन होगा खास, जानें अपनी राशि का हाल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग